क्रश के साथ है पहली डेट? फूल-चॉकलेट नहीं बल्कि मुलाकात को ऐसे बनाएं स्पेशल

जब हमें कोई बहुत अच्छा लगता है तो उसे हम क्रश का नाम दे देते हैं, लेकिन अगर उसी क्रश के साथ डेट पर जाना हो तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। ऐसे में उस डेट को स्पेशल बनाना आपकी ही जिम्मेदारी है। अगर आप अपने पसंदीदा व्यक्ति के साथ डेट पर जा रही हैं तो ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कैसे आप इस दिन को और यादगार बना सकती हैं। यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। आप इन तरीकों को अपनाकर न केवल अपने दिन को खास बना सकती हैं बल्कि अपनी पहली मुलाकात को यादगार भी बना सकती हैं। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
क्रश के साथ पहली डेट को कैसे बनाएं स्पेशल?
- अगर आप क्रश के साथ की अपनी पहली मुलाकात को खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में मिलने के लिए जगह का चुनाव सोच समझकर करें। आप इसके लिए पहले से ही डिसाइड करें कि कहां जाना है।
-1758533559763.jpg)
आप पहली डेट के लिए रेस्टोरेंट, पार्क या कैफे का चुनाव कर सकती हैं। बहुत ज्यादा शोर वाली जगह पर न जाएं। हालांकि, ज्यादा शांत वाली जगह पर भी आप असहज हो सकती हैं। अच्छी जगह का चुनाव न केवल दोनों का मूड अच्छा कर सकता है बल्कि आप अपने क्रश से अच्छे से बात भी कर सकती हैं।
- जब आप डेट पर जाए तो ऐसे में अच्छे से तैयार होकर जाएं। ध्यान दें, फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन यानि आपके पार्टनर पर अपना खास प्रभाव डालने के लिए आप भड़कीले या ऐसे कपड़े पहन कर ना जाएं, जिसमें आप कुछ अलग या अनकंफर्टेबल लगें। जी हैं, स्टाइल के चक्कर में आप कुछ भी गलत न पहनें। आप सुंदर, क्लासिक और कंफर्टेबल कपड़ों का चुनाव करें।
इसे भी पढ़ें - पति की एंग्जायटी खराब कर सकती है आपका शादीशुदा जीवन, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें पार्टनर की मदद
- कभी-कभी नर्वसनेस के कारण लड़कियां सामने वाली की बात सही से नहीं सुन पाती हैं। ऐसे में क्रश को लग सकता है कि आप उसकी बातों को सुनने में दिलचस्पी नहीं हैं। ऐसे में आप सामने वाले की बातों को सही से सुनें।
-1758533578685.jpg)
- कुछ लड़कियां डेट के दौरान बार-बार अपने मोबाइल को चेक करती हैं। इसका भी नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में आप बार-बार फोन की तरफ ना देखें और सामने वाले को पूरी अटेंशन दें।
- पहली मुलाकात के दौरान सामने वाले को कंफर्टेबल महसूस करवाना भी आपकी जिम्मेदारी है। ऐसे में आप अपने पार्टनर से कुछ नए-पुराने, फिल्मों के, जगहों के, पसंदीदा खाने के आदि से जुड़े सवाल पूछ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी पति से पूछकर करती हैं हर काम? जानें ये आदत कैसे कमजोर कर सकती है आपका रिश्ता
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।