घने बालों की वजह से दिखती थी भालू, बालों को हटाने के बाद अब हो गई है खूबसूरत

चेहरे पर पहले इतने घने बाल थे कि ये 17 साल की लड़की भालू की तरह दिखती थी। लेकिन बालों को हटाने के बाद अब खूबसूरत दिखती है। जानिए Sumatra Susuphan की पूरी कहानी।

the worlds hairiest girl shaves her face big

Unwanted hairs को हटाने के लिए महीने में हर महिला वेक्स कराने जरूर जाती है। मैं भी कराने जाती हूं औऱ ये बहुत ही साधारण सी बात है। दुनिया की हर महिला वेक्स कराती है। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि अगर इस वेक्स का गलत असर हो जाए तो क्या होगा?

नहीं ना...

परिणाम भयंकर भी हो सकते हैं। अगर विश्वास नहीं होता तो 17 साल की इस लड़की की कहानी सुनिए। इस लड़के के पहले इतने घने बाल थे कि वो भालू की तरह लगती थी। लेकिन बालों को हटाने के बाद वो काफी खूबसूरत दिखती हैं। लेकिन इन बालों को हटाना काफी मुश्किल है। इस आर्टिकल में जानिए Sumatra Susuphan की पूरी कहानी।

Sumatra Susuphan के चेहरे पर हैं घने बाल

हर किसी के पास अपनी समस्या होती है। लेकिन जब आप दूसरों की परेशानियों को सुनेंगे तो आपको अपनी परेशानी काफी छोटी लगने लगेगी।

कैसे?

ऐसे कि, कभी आपने सोचा है कि शरीर के बाल भी कभी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं?

नहीं ना... लेकिन इस लड़की के लिए तो इसके चेहरे के बाल इसके परेशानी का कारण बने हुए हैं। थाईलैंड की रहने वाली 17 वर्षीय Sumatra Susuphan के चेहरे पर भालुओं की तरह घने बाल हैं। इस वक़्त कई लोगों के मन में ये ख़्याल आ सकता है कि इतनी छोटी सी उम्र में किसी लड़की को भला क्या तकलीफ़ हो सकती है। आप सोच भी नहीं सकते, इस लड़की को वो परेशानी है क्योंकि ज़िंदगी हमेशा हर किसी के मन मुताबिक नहीं चलती।

Watch More: Bullet रानी जिन्होंने महिलाओं के लिए कायम की मिसाल

the worlds hairiest girl shaves her face inside

Ambras नाम के सिंड्रोम से पीड़ित

ये 17 साल की लड़की Ambras नाम के सिंड्रोम से पीड़ित है। ये एक सीरियस बीमारी है जिसमें शरीर में घने बाल उगते हैं। इस बीमारी से पीड़ित होने के कारण Sumatra का पूरे शरीर में घने बाल उगे हुए हैं। इस इमेज में देखें। इस इमेज में Sumatra के पूरे चेहरे पर बाल ही बाल नज़र आ रहे है। अपनी इस बीमारी और बालों की बजह से वजह से Sumatra को कई बार समाज की आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। लेकिन Sumatra ने हिम्मत नहीं हाती और उसने खुद से प्यार करना नहीं छोड़ा।

Watch More: It's Her Zindagi, तो उन्हें ही फैसला करने दें

'Natty' टाइटल नवाजा गया

2010 में Sumatra को 'Natty' नाम के टाइटल से भी उनके हिम्मत और खुद से प्यार करने के लिए नवाज़ा गया है। इतना ही नहीं, आत्मविश्वास से भरी से इस लड़की का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज़ किया गया है।

the worlds hairiest girl shaves her face inside

लेज़र ट्रीटमेंट भी रहा असफल

अपने शरीर के घने बालों से छुटकारा पाने के लिए Sumatra ने लेज़र ट्रीटमेंट भी कराया था जो कि असफल रहा। उसके पूरे शरीर में फिर से बाल आ गए। इस लड़की के पिता ने एक मैगज़ीन को दिए हुए इंटरव्यू में बताया कि वो अभी भी इस बीमारी से ग्रसित, लेकिन उसने बालों से छुटकारा पाने के लिए शेविंग का सहारा लिया है, जिसके बाद वो काफी ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं।

Read More: सिनेमा ही नहीं, हर जगह होता है महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार

दुनिया में 50 लोग Ambras से पीड़ित

ये एक rare बीमारी है जिससे दुनियाभर में लगभग 50 लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से Sumatra को उसके आसपास के लोग Wolf girl और Chewbacca कहकर बुलाते हैं। लेकिन इन मुश्किल हालातों में भी उसके परिवार वालों और दोस्तों ने उनका साथ नहीं छोड़ा और ना ही Sumatra ने खुद से प्यार करना छोड़ा।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP