herzindagi
tejashwi yadav wife rajshree yadav journey from air hostess to politician amid bihar election 2025

Rajshree Yadav से पहले रेचल गोडिन्हो था तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम, एयरहोस्टेस से राजनीति तक दोस्त को बीवी बनाने के लिए करना पड़ा था उन्हें लंबा इंतजार

Bihar Election Voting : तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव का नाम तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि पहले उनका नाम रेचल गोडिन्हो था, इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम क्यों बदला?
Editorial
Updated:- 2025-11-14, 13:57 IST

बिहार चुनाव की बात हो, तो तेजस्वी यादव का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। एक तरफ जहां बिहार में किसकी सरकार बनेगी? इसके लिए वोटों की गिनती हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव का नाम भी चर्चा में है। जब चुनाव में बात तेजस्वी यादव की होती है, तो राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ उनके परिवार के बारे में भी जानने की इच्छा आपको हो रही होगी। जब बात परिवार की होती है, तो लोगों को मुद्दा और भी ज्यादा रोचक लगने लगता है और बात अगर उनकी पत्नी की हो रही हो, तो हर कोई उनके साथ-साथ उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहता है। आज के इस आर्टिकल में हम तेजस्वी यादव की जगह राजश्री यादव के बारे में बात करेंगे। कैसे उनका एयर होस्टेस का सफर राजनीतिक करियर से जुड़ गया है, इसके बारे में आप यहां पढ़ पाएंगी।

कौन है तेजस्वी यादव की पत्नी

तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम राजश्री यादव है। अगर आप उन्हें केवल एक पोलिटिशन की पत्नी के रूप में देखती हैं, तो आपको यह विचार मन से निकाल देना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पहले वह एयर होस्टेस थी। उनका करियर भी उतनी ही ऊंचा था, जितना एक पोलिटिशन का आप समझती हैं। वह हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। हालांकि, उनकी पढ़ाई दिल्ली में पूरी हुई है। वह बचपन से ही दिल्ली में रही हैं।

tejashwi yadav wife rajshree yadav journey from air hostess to politician amid bihar

राजश्री यादव की कैसे हुई थी तेजस्वी यादव से मुलाकात

आपके मन में भी यह सवाल चल रहा होगा कि आखिर बिहार के रहने वाले तेजस्वी यादव की मुलाकात आखिर दिल्ली में पढ़ने वाली एक छोटी सी लड़की से कैसे हुई होगी। दरअसल, राजश्री यादव और तेजस्वी यादव ने दिल्ली में एक साथ ही पढ़ाई की है। दिल्ली के आरके पुरम में एक डीपीएस स्कूल है, जहां उन्होंने साथ में पढ़ाई की, इसी चलते वह एक दूसरे को सालों से जानते थे।

इसे भी पढ़ें:  Bihar Election 2025: महिला सुरक्षा को लेकर कागजी नहीं ठोस प्लान ऑफ एक्शन बनाए सरकार; गानों के नाम पर हो रही है अश्लीलता पर लगे रोक, वोटर सावन सिन्हा की बिहार चुनाव से हैं ये उम्मीदें

tejashwi yadav wife rajshree yadav journey from air hostess to politician amid

राजश्री यादव ने क्यों बदला अपना नाम?

रेचल गोडिन्हो, नाम से ही आप समझ सकती हैं कि वह क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती है। इसलिए, यह जायज है कि उनके परिवार में शादी को लेकर विवाद और नोक-झोंक हुई होगी। ऐसा सुनने में आता है कि पहले लालू परिवार ने रेचल से शादी करने के लिए इनकार कर दिया था, लेकिन काफी मनाने के बाद आखिर वह उनकी शादी के लिए मान गए। उनकी शादी शादी बेहद सादगी तरीके से हुई, जिसमें परिवार के केवल खास लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी दिसंबर में हुई थी और शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया।

इसे भी पढ़ें- EVM और VVPAT का फुल फॉर्म क्या है? बिहार चुनाव में डाला है वोट, तो जानें कैसे होती है गिनती

tejashwi yadav wife rajshree yadav journey from air hostess to politician amid bihar election 2025

राजश्री ही क्यों चुना नाम

एक बार खुद तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के नाम बदलने की बात पर चर्चा की थी। उन्होंने नाम बदलने की कहानी सुनाते हुए कहा कि इस नाम का सजेशन उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने दिया था। उनकी पत्नी को अपनी पसंद का नाम चुनने के लिए छूट थी। उनका नाम इसलिए बदलने की बात हो रही थी, क्योंकि बिहार में लोग उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाते।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- rajshriyadavofficial-insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।