herzindagi
what is the full form of evm and vvpat know meaning

EVM और VVPAT का फुल फॉर्म क्या है? बिहार चुनाव में डाला है वोट, तो जानें कैसे होती है गिनती

Bihar Voting Result: बिहार चुनाव में कौन जीतेगा? इस सवाल का जवाब EVM द्वारा की गई वोटिंग के काउंट के बाद ही पता लग पाएगा। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल यह है कि आखिर हजारों-लाखों लोगों की वोटिंग की गिनती एक दिन में कैसे संभव हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-11-14, 13:05 IST

Bihar election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे का इंतजार इस समय हर कोई कर रहा है, लेकिन आम लोगों के मन में मतगणना के दौरान कई तरह के सवाल चलते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि हर बार रिजल्ट के दौरान नेता EVM में गड़बड़ी की बात क्यों करते हैं। दरअसल, लोग इलेक्शन में होने वाले इन छोटे टर्म को समझ नहीं पाते। अगर आपने भी बिहार इलेक्शन 2025 में अपना किमती वोट दिया है, तो आपको भी चुनाव से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको EVM की फुल फॉर्म के साथ-साथ VVPAT का अर्थ भी बताएंगे।

EVM का फुल फॉर्म क्या है?

  • EVM - इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Electronic Voting Machine)
  • इसका अर्थ है, एक ऐसी मशीन, जिससे आप अपना वोट करते हैं। यह पेपर वोटिंग प्रक्रिया नहीं है। इसमें मशीन के अंदर आपका वोट लिया जाता है। इसे सुरक्षित रूप से रिकॉर्ड करने का तरीका माना जाता है।

EVM कैसे काम करता है?

  • इसके 2 ऑप्शन होते हैं, जिसका पहला हिस्सा वोटर को नजर आता है।
  • पहला ऑप्शन बीआई (Ballot Unit of Evm)
  • इसमें उम्मीदवारों के नाम, सिंबल और उनके सामने बटन लगे होते हैं।
  • वोटर जिस भी पार्टी को वोट करना चाहते हैं, उसके चुनाव चिन्ह को दबाकर अपना वोट डालते हैं।

bihar election 2025 result

EVM का दूसरा भाग सीयू (Control Unit)

  • Bhar Election Results- सीयू आप नहीं देख सकते, यह चुनाव अधिकारी के पास जाता है।
  • इससे चुनाव अधिकारी वोटों को रिकॉर्ड रख पाते हैं, जिससे गिनती करना आसान होता है।
  • जितने भी लोग वोट करते हैं, सारे वोटों का डेटा यहां जमा होता है।

इसे भी पढ़ें- Bihar Election 2025: चुनावी वादों से ऊब चुकी शकुंतला कुमारी ने कहा- 'अस्पतालों को ठीक करो', जानें बुजुर्ग महिलाओं के लिए क्या खास मांग की

VVPAT की फुल फॉर्म क्या है?

  • VVPAT- वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (Voter Verifiable Paper Audit Trail)
  • Vote Counting Bihar- जब आप EVM मशीन में अपना वोट करती हैं, तो वोट हो गया है, इसके सत्यापन के लिए पेपर यानी स्लिप निकलकर आती है। इसमें आपने किसे वोट किया है, इसके बारे में जानकारी होती है।
  • यह स्लिप आपको मशीन के अंदर ही दिखती है, जो लगभग 7 सेकेंड तक नजर आती है।
  • इसमें आप देख पाते हैं कि आप जिसे वोट करना चाहती थी, मशीन ने आपका वोट सही लिया है या नहीं।

bihar election result

EVM और VVPAT में क्या है अंतर?

दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन यह दोनों ही आपके वोट देने की प्रक्रिया में काम आते हैं। EVM मशीन है, जहां आप उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह और नाम पढ़कर वोट करती हैं।
VVPAT वोट कन्फर्मेशन के लिए होता है, जिससे आप कन्फर्म कर पाती हैं कि जिसे आपने वोट किया है, वह मशीन ने सही नाम लिया है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:  Bihar Election 2025: महिला सुरक्षा को लेकर कागजी नहीं ठोस प्लान ऑफ एक्शन बनाए सरकार; गानों के नाम पर हो रही है अश्लीलता पर लगे रोक, वोटर सावन सिन्हा की बिहार चुनाव से हैं ये उम्मीदें

वोटों की गिनती कैसे होती है?

वोटों की गिनती (Vote Counting) Control Unit और Ballot Unit के साथ कनेक्ट करके होती है। चुनाव अधिकारी मशीन में दिए गए डाटा के अनुसार वोटों की गिनती शुरू करते हैं। वोटों की गिनती के साथ-साथ VVPAT से क्रॉस-चेक किया जाता है कि वोट सही उम्मीदवार को गए हैं या नहीं।

  • कई बूथों की VVPAT स्लिप गिनकर भी काउंटिंग होती है।
  • इसके बाद सभी बूथों पर जितने भी वोट होते हैं, उन्हें एक साथ गिनकर कुल वोट निकाले जाते हैं।
  • सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार विजेता कहलाता है।
  • गणना पूरी होने के बाद चुनाव आयोग विजेता की घोषणा करते हैं।
  • बिहार चुनाव का रिजल्ट भी इसी तरह गिना जाएगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Election commison of india

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।