घर के काम को आसान बना सकती है सर्जिकल मास्क से जुड़ी ये ट्रिक्स, समय के साथ मेहनत भी होगी कम

कोविड के समय से तेजी से इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल हम सभी बहुत किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका प्रयोग आप घर के कामों को आसान बनाने के लिए कर सकती हैं। जी हां घर के कामों को करने के लिए। हालांकि हम सभी आज भी इसका प्रयोग केवल मुंह को कवर करने के लिए करते हैं। इस लेख में आज हम आपको सर्जिकल मास्क के कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से घर के कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं।
शीशा साफ करने के लिए

घर में लगी खिड़कियों पर लगे शीशे को साफ करने के लिए हम सभी सूती कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके पास फेस मास्क रखा है, तो आप इसका इस्तेमाल शीशे को साफ करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले मास्क को कैंची की मदद से काटें। अब उसमें क्लीनर स्प्रे कर शीशे को साफ कर सकती हैं। इससे शीशा आसानी से साफ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- How To Do Laundry Fast: कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की झंझट खत्म, हफ्ते में एक बार फॉलो करें ये हैक्स
सीड्स ग्रो करने के लिए

अगर आपको गार्डनिंग का शौक हैं और आप बेबी प्लांट घर पर ही ग्रो करती है, तो इसके लिए फेस मास्क एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए मास्क को एक कंटेनर में रखकर उसके ऊपर दूसरा मास्क रखें। दोनों मास्क को भिगोकर उसके बीच में बीजों को डाल कर स्प्रे करें। सीड्स को अच्छे से ग्रो करने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव करें। मास्क को सूखने न दें।
टॉयलेट से आने वाली बदबू को दूर

बाथरूम से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप मास्क से जुड़ा हैक अपना सकती हैं। इसके लिए एक नींबू लें। अब नींबू को बीच से काटकर उसके स्लाइस करें। अब इन स्लाइस को मास्क के बीच में रखकर दोनों डोरी को आपस में फंसाकर टॉयलेट रूम में रखें। इस हैक को अपनाकर बदबू को दूर कर सकती हैं।
चश्मा साफ करने के लिए बनाए क्लीनर
अगर आपकी आदम चश्मे को किसी भी कपड़े से पोछ लेने की आदत हैं, तो बता दें कि इससे आपका चश्मा खराब हो सकता है। लेकिन अगर आपके मास्क है, तो आपका यह काम आसान हो सकता है। इसके लिए कैंची की मदद से मास्क को कट करें। अब इसके मुलायम हिस्से की मदद से चश्मे को हल्के हाथ से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- Tried And Tested: प्लास्टिक हो या लकड़ी, हर एक टेबल को साफ करने में मदद करेंगे ये हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।