herzindagi
image

दो मुंहे बालों से ना हो परेशान, एक्सपर्ट का ये स्पेशल हेयर मास्क आएगा बेहद काम

आप भी दो मुंहे बालों से परेशान हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं और इससे दो मुंहे बालों को भी कम कर सकते हैं। आइए जानतो हैं इस खास हैयर मास्क के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2025-10-21, 15:39 IST

चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ महिलाएं अपने बालों का भी बेहद ख्याल रखती है, लेकिन अधिकतर महिलाएं दो मुंहे बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और दो मुंहे बालों को लेकर काफी परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं और इससे दो मुंहे बालों को भी कम कर सकते हैं।

दो मुंहे बालों के लिए हेयर मास्क

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी दो मुंहे बालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर एक खास हेयर मास्क तैयार कर बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे - 

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

  • मेथी दाना पाउडर
  • दही
  • अंडा
  • जैतून का तेल
  • शहद

हेयर मास्क बनाने का तरीका -

अगर आप घर पर रहकर दो मुंहे बालों से राहत पाना चाहती हैं और इसके लिए हेयर मास्क बनाने का सोच रही हैं, तो अब आप कम समय में आसानी से मेथी दाना पाउडर से हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में थोड़ा मेथी दाना पाउडर निकाल लें। 

2 - 2025-10-21T151450.693

अब इसमें दो बड़े चम्मच दही, थोड़ा जैतून का तेल और अंडे का पीला हिस्सा निकालकर मिक्स कर दें।

इन सभी को अच्छी तरह मिलाने के बाद थोड़ी देर तक इसे फेंट लें।

इसे भी पढ़ें:  चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार

इसके बाद आप ऊपर से थोड़ा शहद मिला सकती हैं। शहद मिलाने के बाद आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ी देर के लिए रख दें।

अब आप इस हेयर मास्क को ब्रश की मदद से अपने बालों पर लगा सकती हैं। दो मुंहे बालों की जगह पर आप इस हेयर मास्क की डबल लेयर कर सकती हैं।

आप इस हेयर मास्क का एक हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। 

1 - 2025-10-21T151448.966

अगर आप पहली बार हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका प्रयोग करें।

अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट की राय जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें:  दिवाली के बाद ऐसे करें स्किन और हेयर की केयर, एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए ये टिप्स आएंगे काम 

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।