How To Do Laundry Fast: कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की झंझट खत्म, हफ्ते में एक बार फॉलो करें ये हैक्स

कई लोग कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रात में कपड़ों को पानी में डाल देते हैं और सुबह कपड़ों को धोते हैं। उनका मानना है कि इससे कपड़ों की गंदगी पानी में चली जाती है और उन्हें कपड़े धोने में ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन ऐसा करने से कपड़ों की लाइफ कम हो जाती है। इसका अर्थ है कि कपड़े जल्दी पुराने दिखने लगते हैं और जल्दी फट भी जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपको कपड़ों को देर तक भिगोने का झंझट नहीं करना होगा।
कपड़ों को आसानी से साफ करने के टिप्स (Laundry Tips and Tricks)

- अगर आप हफ्ते में एक बार इस प्रक्रिया को फॉलो कर लेंगे, तो आपको रोज-रोज कपड़ों को पानी में नहीं भिगाना पड़ेगा। इसके लिए आपको नींबू का इस्तेमाल करना होगा। हफ्ते में एक बार आप डिटर्जंट पाउडर के साथ नींबू मिलाएं और इसमें कपड़ों को आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। अगर आप हफ्ते में एक बार ऐसा करते हैं, तो रोज घंटों तक पानी में कपड़ों को भिगोने की जरूरत नहीं होगी।
- कपड़ों को रोज पानी में भिगोने की बजाय आप दाग वाले हिस्से को नींबू से रगड़कर साफ कर सकते हैं। इससे आपके कपड़े चमक जाएंगे और इन्हें भिगोकर रखने की झंझट खत्म हो जाएगी।
- इसके अलावा अगर आप कपड़ों को हल्के गुनगुने पानी में धोते हैं, तो भी आपको इन्हें देर तक पानी में नहीं भिगाना पड़ेगा। आप हर दिन नहाते समय गुनगुने पानी में इसे धोएंगे, तो इनकी चमक भी बना रहेगी और यह जल्दी खराब भी नहीं होएंगे। काले हो गए सफेद मोजे को भी आप इस तरह से साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले, तो इन हैक्स की मदद से हर बार चमका सकते हैं आप
- कपड़े अक्सर कॉलर और हाथों की बाजू की तरफ से गंदे होते हैं। इसलिए रोज आप नींबू और टूथपेस्ट की मदद से इसकी सफाई कर सकते हैं। इससे दाग भी साफ हो जाएगा और आपको कपड़ों को पानी में भिगोकर भी नहीं रखना होगा। यह कॉलर साफ करने का आसाना तरीका है।
- अगर आपके घर में बच्चे हैं और वह कपड़े ज्यादा गंदे करते हैं, तो आप हफ्ते में एक बार हल्के गर्म पानी में कपड़ों को भिगोकर रखें। इससे रोज-रोज आपको उन्हें रगड़ना नहीं पड़ेगा, साथ ही हर रोज कपड़ों को भिगोकर नहीं रखना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें-सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।