कम समय में घर पर तैयार करें हाइड्रेटिंग फेस मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रैशेज की वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट खरीद रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट का बताया एक ऐसा खास हाइड्रेटिंग फेस मास्क बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं वह भी कम कीमत में। आइए जानते हैं इसके बारे में।
होममेड हाइड्रेटिंग फेस मास्क
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती हैं और स्किन प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम कीमत में एक खास हाइड्रेटिंग फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाने के सामग्री -
- एक पक्का हुआ केला
- 2 चम्मच दही
- गुलाब जल
- शहद
हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाने का तरीका -
अगर आप भी घर पर रहकर खास हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाने का सोच रही हैं, तो अब आप इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर घर बैठे बाजार जैसा खास हाइड्रेटिंग फेस मास्क तैयार कर सकती हैं।
हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ बर्तन में पक्के हुए केले को कद्दूकस कर लें।
अब इस कद्दूकस केले में 2 चम्मच दही और थोड़ा शहद मिला दें।
इन सभी सामन को मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा गुलाब जल भी ऐड कर दें।
गुलाब जल आपकी स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: Face Mask For Glowing Skin: चेहरे की रौनक बढ़ाएगा आलू, जानें कैसे तैयार करें फेस मास्क
इन सभी चीजों को मिक्स कर आप एक खास पेस्ट तैयार कर लें।
अब आपका हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनकर तैयार है।
इसे आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस फेस मास्क को आप चेहरे पर लगाने के साथ साथ गर्दन पर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे आप कम से कम 40 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
अगर आप इस होममेड हाइड्रेटिंग फेस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।