Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

फोन आसपास ना होने पर बैचेन हो जाती हैं आप तो इस लत से कुछ इस तरह निकलें बाहर

फोन आज के समय में जरूरत से ज्यादा लत बनता जा रहा है, लेकिन इस एडिक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ प्रभावी कदम उठा सकती हैं।
Updated:- 2021-01-23, 14:31 IST
phone addiction main

फोन आज के समय में बस एक-दूसरे को कॉल करने का माध्यम नहीं रह गया है। बल्कि यह पहले से कहीं अधिक स्मार्ट हो गया है। कॉल करने के अलावा हम इससे मैसेज, वीडियो कॉल करना, कई वीडियोज देखना, गेम खेलना, सेल्फी क्लिक करना, सोशल मीडिया पर समय बिताना जैसे ढेरों काम कर सकते हैं और शायद यही कारण है कि कभी एक लग्जरी माना जाने वाला फोन पहले जरूरत बना और अब एक लत। आलम यह है कि कोई भी व्यक्ति बिना फोन के एक घंटा भी नहीं रह सकता। अगर उनका गलती से ना मिले तो वह बैचेन हो उठते हैं। इतना ही नहीं, फोन में चाहे कोई काम हो या ना हो, लेकिन फिर भी लोग उसके साथ घंटों बिताते हैं। जिसके कारण उनका काफी सारा समय यूं ही नष्ट हो जाता है। वहीं दूसरी ओर फोन की लत उनके शरीर व रिश्तों दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर इन फोन एडिक्शन को तोड़ें और अपनी जिन्दगी को स्क्रीन से बाहर जीने की कोशिश करें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्रभावी कदमों के बारे में बता रहे हैं-

नोटिफिकेशन करें ऑफ

phone addiction inside

हम सभी के फोन में नोटिफिकेशन बटन हमेशा ऑन होता है, हालांकि यह हमें फोन पर अपेक्षाकृत अधिक समय बिताने पर मजबूर करता है। दरअसल, जब आप किसी काम के बीच में होती हैं और अचानक नोटिफिकेशन आता है तो आप उसे चेक करती हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट को ओपन करने से लेकर अन्य कई काम करने लग जाती हैं और एक छोटा सा नोटिफिकेशन आपका महत्वपूर्ण समय कब खत्म कर देता है, आपको इसका पता ही नहीं चलता। इसलिए नोटिफिकेशन को हमेशा ऑफ ही रखें।

एप्स की लें मदद

phone addiction inside

सुनने में आपको यह शायद अजीब लगे कि अपने फोन से दूर रहने के लिए, आप अपने फोन का ही उपयोग कर रही हैं। लेकिन यह सच में बेहद काम आने वाला तरीका है। दरअसल, ऐसे कई ऐप उपलब्ध हैं जो आपके स्क्रीन समय को जाँचने में आपकी मदद करेंगे। इससे आपको सेल्फ चेक का मौका मिलेगा और आपके फोन के उपयोग को सीमित करने की पहल करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Winter Wedding: वेडिंग फोटोग्राफी को स्टनिंग बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

इसे बिस्तर के पास न रखें

phone addiction inside

अमूमन देर रात तक महिलाएं अपना फोन इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आप इस तरीके को अपनाएं। अपने फ़ोन को चार्ज करते समय इसे अपने बिस्तर के पास या ऐसी जगह पर ना रखें जहाँ यह आसानी से आपकी पहुंच में हो। ऐसा करने से आप बार-बार उठकर फोन यूज नहीं करना चाहेंगी और धीरे-धीरे फोन काफी देर तक देखने की आदत भी कम होगी। इसके अलावा, रात में आप फोन साइलेंट करके ही सोएं।

कुछ मत करो

phone addiction inside

जब भी हम फ्री होते हैं, तो सबसे पहले आप अपना फोन चेक करते हैं। लेकिन, अपने दिमाग और शरीर को विराम देने के लिए खाली समय में खाली बैठने और कुछ भी न करने की आदत विकसित करें। अगर आपके पास अतिरिक्त समय है तो भी आप फोन को हाथ में लेने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: धन हानि से बचने के लिए भूल से भी न करें इन 5 चीजों का दान

फोन को करें स्विच ऑफ

phone addiction inside

यह खुद को अनुशासित करने का एक कठिन कदम है, लेकिन अगर आप ऐसा करने में सक्षम हो जाती हैं तो इससे आप फोन एडिक्शन से खुद को दूर रख सकती हैं। इसके लिए आप दोपहर में एक-दो घंटे या रात में या फिर वीकेंड पर छुट्टी के दिन फोन को स्विच ऑफ करने की आदत विकसित करें। शुरूआत में यकीनन आपको थोड़ी बैचेनी होगी, लेकिन धीरे-धीरे फोन आपकी लत से एक जरूरत ही बन जाएगा।

हटाएं एप्स

phone addiction inside

यह तरीका भी फोन एडिक्शन को खत्म करता है। इसके लिए आप उन एप्स को अपने फोन में से डिलीट कर दें, जो आपका काफी सारा समय नष्ट कर देते हैं और वास्तव में आपको उनकी कोई जरूरत भी नहीं है। इसमें गेमिंग एप्स से लेकर वीडियो एप्स शामिल हो सकते हैं। इन एप्स में काफी वक्त यूं ही निकल जाता है। जब आप फोन हाथ में लेंगी और आपके पास उसमें करने के लिए कुछ नहीं होगा तो यकीनन एडिक्शन भी खुद ब खुद खत्म हो जाएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।