Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:32 PM IST

जानें दुल्हन को शादी से पहले मेहंदी क्यों लगाई जाती है?

आज हम आपको शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगाने का कारण बताएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Updated:- 2022-01-25, 16:42 IST
image

भारत में शादी से पहले मेहंदी की रस्म की जाती है। यह रस्म होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी की रस्म का चलन अभी का नहीं है बल्कि यह बरसों से चलता आ रहा है। इसके साथ ही मेहंदी दुल्हन के सोलह श्रृंगार का हिस्सा है। जिसके कारण मेहंदी का महत्व बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेहंदी क्यों लगाई जाती है, मेहंदी लगाने का कारण क्या है। शायद नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेहंदी क्यों लगाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेहंदी का इतिहास

history of mehendi

क्या आप जानते हैं कि मेहंदी को बॉडी आर्ट का सबसे पुराना रूप माना जाता है। बता दें कि मेहंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द 'मेंढिका' से हुई है, जिसका मतलब मेहंदी का पौधा होता है। इसके साथ ही मेहंदी का उपयोग वैदिक काल से होता आ रहा है और इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि खूबसूरत राजकुमारी क्लियोपेट्रा ने अपने शरीर को रंगने के लिए मेंहदी का  ही इस्तेमाल किया था। 

पारंपरिक रिवाज है मेहंदी लगाना

deepika padukone mehendi design

शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन को मेहंदी लगाना सबसे पुरानी भारतीय परंपराओं में से एक है। इस परंपरा को मेहंदी की रस्म कहा जाता है। इस रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन के हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई जाती है। इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि मेहंदी दुल्हन के सोलह श्रृंगार का हिस्सा है। इस वजह से मेहंदी को दुल्हन के लिए बेहद खास माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे को मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है।

इस कारण से लगाई जाती है मेहंदी

disha parmar mehendi design

मेहंदी आमतौर पर शादी से कुछ दिन पहले दूल्हा और दुल्हन के हाथों और पैरों पर लगाई जाती है। मेहंदी को सौभाग्य की निशानी माना जाता है। यह दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों के बीच प्यार को दर्शाता है। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि दुल्हन की मेहंदी का रंग होने वाली दुल्हन और उसकी सास के बीच प्रेम को भी दर्शाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी का रंग होने वाले जोड़े के बीच प्यार का प्रतिनिधित्व भी करता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी जितनी देर तक अपना रंग बरकरार रखती है, यह नवविवाहित जोड़े के लिए उतना ही भाग्यशाली होता है।

इसे भी पढ़ें: जानें हिंदू धर्म में महिलाएं नाक में क्यों पहनती हैं नथ, बेहद खास है वजह

 


मेहंदी लगाने के फायदे

मेहंदी लगाना सिर्फ भारतीय परंपरा को नहीं दर्शाता है बल्कि मेहंदी लगाने से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं मेहंदी लगाने के फायदों के बारे में।

तनाव को करें कम

शादी की सारी मस्ती के साथ मानसिक और शारीरिक तनाव भी आता है। मेहंदी आपके शरीर और तनावग्रस्त नसों को शांत करने में मदद करती है। इसके साथ ही मेहंदी से आपके शरीर और दिमाग को आराम और शांत महसूस होता है। यही नहीं मेहंदी सिरदर्द और बुखार के इलाज में भी मदद करती है। 

मेहंदी में होते हैं हीलिंग गुण 

क्या आप जानते हैं कि मेहंदी में हीलिंग गुण होते हैं? जी हां यह सच है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी प्राकृतिक पत्तों से बनाई जाती है इसलिए अगर फंक्शन के दौरान दूल्हा, दुल्हन या परिवार के किसी अन्य सदस्य को चोट या खरोंच लग जाए तो आप उस जगह पर मेहंदी लगा सकते हैं। मेहंदी से चोट की जलन कम होगी और यह घाव को भरने में भी मदद करती है। 

इसे भी पढ़ें: दुल्हन विदाई के समय इसलिए करती है चावल फेंकने की रस्म, जानें क्या है महत्व

जोड़े के बीच बढ़ाता है प्यार 

माना जाता है कि मेहंदी या मेहंदी का रंग और सुगंध कामोत्तेजक के रूप में काम करता है जो जोड़े के बीच प्यार को बढ़ाता है। साथ ही, जब होने वाली दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है, तो यह न केवल मेहंदी और पानी का एक सादा पेस्ट होता है, बल्कि इसमें लौंग का तेल, नीलगिरी का तेल जैसी अन्य सामग्री भी डाली जाती है ,जो बेहद फायदेमंद होते हैं। ये प्राकृतिक चीजें न केवल मेहंदी को काला करते हैं बल्कि इसमें कई अद्भुत औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं।

मेहंदी डिजाइन में आया बदलाव 

sonam kapoor mehendi design

समय के साथ, मेहंदी का चलन बदल गया है और अब दुल्हनें मेहंदी के ट्रेंडी डिज़ाइन चुन रही हैं। सफेद मेहंदी, सेमी-स्टोन वाली मेहंदी, शिमरी मेहंदी और भी कई मेहंदी डिजाइन चलन में हैं। इसके साथ ही दुल्हनें इन दिनों ट्रेडिशनल मेहंदी को ट्रेंडी ट्विस्ट दे रही हैं। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: i.pinimg.com, boldsky.com, instagram.com, lifestyleasia.com & assets.vogue.in

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।