हिंदू धर्म में ईश्वर की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है और इसलिए हर घर में पूजा के लिए एक अलग से कमरा बनाया जाता है, जिसे मंदिर कहा जाता है। घर में मंदिर बनवाने या रखने से जुड़े बहुत सारे नियम कायदे धार्मिक शास्त्रों में बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र में भी घर में रखे मंदिर से जुड़ी बहुत सारी बातें बताई गई हैं। खासतौर पर मंदिर में रखी जाने वाली सामग्रियों से जुड़े कई वास्तु टिप्स हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए। इन सामग्रियों में कपूर का भी अलग ही महत्व है।
हिंदू शास्त्र में कपूर को बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर के मंदिर में इसका क्या महत्व है और उसे जलाने एवं रखने के वास्तु नियम क्या है इस बारे में हमने उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की है।
पंडित जी कहते हैं, 'कपूर पितृ दोष और देव दोष को कम करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपाय है।' इससे जुड़ी और भी जरूरी बातें पंडित जी बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- चावल के ये उपाय आपके जीवन में धन के साथ लाएंगे सुख-समृद्धि
हिंदू धर्म में कुंडली पर बहुत विश्वास किया जाता है। ऐसे में यदि कुंडली में कोई दोष है, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक चीजें होती हैं। कपूर को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को रोज कपूर जलाना चाहिए। अगर आप कपूर का इस्तेमाल भगवान की आरती के लिए नहीं कर रही हैं, तो आप केवल कपूर को जला कर मंदिर के सामने रख दें।
अगर आप कपूर को जलाना नहीं चाहती हैं, तो मंदिर में एक गुलाब के फूल के साथ ईश्वर को कपूर अर्पण कर दें। अगर आप शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल और कपूर अर्पित करते हैं, तो आपको इससे धन लाभ होगा।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- व्रत के खाने में हल्दी खाना चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट से सही जवाब
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।