Verified by Celebrity Astrologer Nitin Manchanda
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। सभी शुभ कार्य विधि विधान के साथ किया जाता है। उसी तरह व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन किया जाता है। इन नियम में साफ कपड़े से लेकर खानपान के बारे में बताया गया है कि व्रत के दौरान किस तरह का भोजन करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार व्रत के दौरान सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है।
ऐसे में अधिकतर लोगों फल का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग व्रत के खाने में हल्दी का उपयोग करते हैं। व्रत के भोजन में हल्दी खाना चाहिए या नहीं यह व्यक्ति के अपने विचार है। कई लोग व्रत के दौरान हल्दी का सेवन करते हैं वहीं कुछ लोग हल्दी का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि क्या व्रत के भोजन में हल्दी का सेवन करना चाहिए? अगर हां तो आपको इस लेख में आपके सभी सवालों का जवाब मिलेगा।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने जाने माने एस्ट्रोलॉजर नितिन मनचंदा से बात की है। उन्होंने कहा है कि व्रत के खाने में हल्दी का सेवन उस पर निर्भर करता है कि आपने व्रत किस दिन रखा है। आगे उन्होंने बताया है कि हर व्रत का अपना महत्व होता है। उसी तरह व्रत के अपने नियम होते हैं। आइए जानते हैं किस व्रत के दौरान हल्दी का सेवन करना चाहिए और किस व्रत में नहीं।
मीठा व्रत में न करें हल्दी का सेवन
मीठे व्रत के दौरान हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि हल्दी स्वाद में कड़वी होती है। ऐसे में मीठे व्रत के दौरान हल्दी का सेवन नहीं किया जाता है। वहीं अगर आप व्रत के दौरान सफेद चीजों का सेवन करती हैं तो भी आपको हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए।
हल्दी न खाने का कारण
हल्दी की तासीर गर्म होती है। इसलिए भी व्रत के दौरान हल्दी का सेवन करने से मना किया जाता है। कहां जाता है कि व्रत के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करना चाहिए। गर्म तासीर की वजह से हल्दी के उपयोग नहीं किया जाता है। लेकिन आज के समय में बहुत लोग हल्दी का सेवन करते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःतोता पालना शुभ होगा या अशुभ? यहां मिलेंगे आपके सारे सवालों के जवाब
वीरवार के व्रत में करें हल्दी का सेवन
वीरवार के व्रत के नियम के अनुसार इन दिन पीला भोजन का सेवन किया जाता है। नियम के अनुसार पीला वस्त्र धारण के साथ-साथ पीला भोजन बनाया जाता है। भोजन को पीला रंग देने के लिए हल्दी का उपयोग किया जाता है। तो इस तरह आप वीरवार के दिन हल्दी का सेवन कर सकती हैं। (वीरवार के व्रत का नियम)
इसे जरूर पढ़ेंःक्यों कहा जाता है कि पक्षियों को पानी पिलाने से मिलता है पुण्य, पंडित जी से जानें
चंद्रमा के व्रत में नहीं खाया जाता है
चंद्रमा के व्रत के दौरान सफेद भोजन का सेवन किया जाता है। वहीं पूजा के दौरान भी सफेद भोजन का भोग लगाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि चंद्रमा को पीला भोजन नहीं चढ़ाया जाता है। क्योंकि बृहस्पति और चंद्रमा के बीच के संबंध अच्छे नहीं है। (हल्दी के फायदे)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों