चावल के ये उपाय आपके जीवन में धन के साथ लाएंगे सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में भगवान की पूजा का महत्व बताया गया है और भगवान की पूजा में कुछ विशेष सामग्री लगती है, जिसमें चावल सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। ऐसा कहा जाता है कि बिना चावल के भगवान भी पूजा को स्वीकार नहीं करते हैं।
इतना ही नहीं, वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी चावलों के प्रयोग के बारे में बताया गया है। आप चावल का तरह-तरह से प्रयोग करके अपने जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं।
इस विषय में हमारी बातचीत भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, 'चावल को हमेशा वैभव से जोड़कर देखा जाता है। चावल चंद्रमा ग्रह का प्रतीक है। यह शुक्र का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र को मजबूत बनाने के लिए चावल के कुछ अलग से उपाय भी किए जा सकते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें- परेशानियों और बाधाओं को दूर करने के लिए करें हरी मिर्च के टोटके

चावल की खीर
पूर्णिमा के दिन आप चावल की खीर बनाकर यदि चंद्रमा को अर्पित करती हैं, तो आपका मन शांत होता है। यदि आपके घर में कोई बीमार है, तो यह खीर खिलाने से उसकी पीड़ा शांत होती है। इतना ही नहीं, रात में चंद्रमा को अर्पित की गई खीर खाने से खराब सपने भी नहीं आते हैं।

चावल दान करना
चावल दान करने के भी अनेक फायदे हैं। सबसे पहला फायदा यह कि आप पितरों को सम्मान देने के लिए और पितरों की शांति के लिए चावल किसी निर्धन को दान कर सकते हैं। वहीं शनि के प्रकोप से बचने के लिए आप चावल में काले तिल मिला कर उसे दान करें। वहीं आप सूर्य कमजोर है, तो आपको चावल में हल्दी मिला कर उसे पीला कर लेना चाहिए और फिर उस चावल को पिता के समान किसी व्यक्ति को दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।
मीठे चावल
बृहस्पतिवार के दिन भगवान श्री विष्णु को मीठे चावलों का भोग लगाने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होती है। मीठे चावलों का भोग आप शंकर भगवान को मंगलवार के दिन भी लगा सकते हैं। यदि कुंवारी कन्या शिव जी को मीठे चावलों का भोग लगाती है, तो उसके विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पैसे से लेकर सेहत तक से जुड़ी परेशानियों को काम कर सकते हैं 'हल्दी के पानी' से जुड़े ये उपाय

महिला को चावल दान करना
अगर कोई महिला शुक्रवार के दिन किसी अन्य महिला को चावल दान (चावल के इस्तेमाल के 5 ऐसे अनोखे तरीके) करती है, तो ऐसा करने से उनके घर गृहस्थी में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है।
पर्स में रखें चावल
अगर आपके पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं, तो आपको लाल कपड़े में चावल के 7 साबुत दाने डालकर पर्स के अंदर रख लेना चाहिए। ऐसा करने से यदि आपके अंदर धन ज्यादा खर्च करने की आदत है, तो वह सुधर जाएगी और धन भी पर्स में टिकेगा।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।