Astrology: हा‍थी का दिखना क्‍या देता है संकेत, जानें अच्‍छे और बुरे फल

राह चलते दिख जाए हाथी तो ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक क्‍या होते हैं इसके फल, जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल। 

significance of elephant in dream pic
significance of elephant in dream pic

हिंदू धर्म में कुछ जानवरों को बेहद शुभ माना जाता है, इनमें से एक है हाथी। हाथी भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है और हिंदू धर्म हाथी की पूजा भी होती है और शुभ कार्यों में हाथी को जरूर शामिल किया जाता है।

कई बार ऐसा भी होता है, जब हमें राह चलते हाथी नजर आ जाता है।

ऐसे में हमारे मन में कई तरह के भ्रम उत्पन्न होते हैं। कभी लगता है कि हाथी का दिखना शुभ है और तो कभी यह अशुभ लगता है। इसलिए हमने पंडित विनोद सोनी से यह जानने की कोशिश की है कि आखिर हाथी का दिखना कब शुभ होता है और कब अशुभ होता है।

पंडित जी कहते हैं, 'हाथी दिखना यादि भगवान श्री गणेश का आर्शीवाद प्राप्त करना होता है। अगर आपको हाथी को अलग-अलग दशा में देखने के अलग-अलग फल मिलते हैं।' उन्हीं फलों के बारे में पंडित जी हमें इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Hanuman Ji: खुश होते हैं हनुमान जी तो मिलते हैं यह संकेत, ज्योतिष से जानें

silver elephant at home

चलता हुआ हाथी देखना

राह चलते हुए अगर आपको कहीं हाथी नजर आ जाए, जो शहरों में अक्सर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में यही संकेत मिलता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वह सफल होगा। जैसे कि अगर आप किसी नौकरी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं और आपको हाथी नजर आ जाए तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही वह मनमाफिक नौकरी मिल जाएगी। इसलिए जब भी आपको राह चलते हाथी नजर आए तो आपको एक बार हाथ जोड़कर मन ही मन अपनी विश जरूर मांग लेनी चाहिए।

पानी में नहाता हुआ हाथी देखना

अगर आपको पानी में नहाता हुआ या फिर अपने ऊपर सूंड़ की मदद से पानी फेंकता हुआ हाथी नजर आ जाए तो समझ जाएं कि आपके जीवन में जो भी बाधाएं आ रही हैं, वह सभी जल्द ही दूर होने वाली हैं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है और आप उसे पूरा करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो नहाता हुआ हाथी देखने के बाद आपके बिगड़ते काम बनने लग जाएंगे।

बैठा हुआ हाथी देखना

बैठा हुआ हाथी देखना शुभ नहीं होता है। यदि आप कहीं भी बैठा हुआ हाथी देख रही हैं तो आपको बता दें कि यह संकेत देता है कि आपकी किस्मत आपका साथ छोड़ने वाली है। आप के जरूरी काम शायद पूरे नहीं हो पाएंगे और न ही आप जो चाहती हैं, वैसा हो पाएगा। ऐसे में आपको श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: जब एक हाथी की चीख से हुई भगवान विष्णु के प्रिय स्तोत्र की उत्पत्ति

vastu of hathi

घायल हाथी देखना

घायल हाथी का दिखना भी अशुभ होता है। आपको अगर ऐसा हाथी नजर आ जाए तो समझ जाएं जीवन में कोई बड़ी दुर्घटना होने वाली है या फिर आपकी सेहत प्रभावित होने वाली है। यदि आपको घायल हाथी नजर आए तो आपको गणेश जी के मंदिर में चांदी का हाथी दान करना चाहिए।

दांत वाला हाथी देखना

दांत वाला हाथी देखना शुभ होता है। ऐसा हाथी देखने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। आपको बता दें कि देवी लक्ष्‍मी का एक निवास हाथी भी है। हाथी के दांत को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है और अगर विवाहित महिलाएं शादी के बाद हाथी दांत के कड़े हाथों में धारण करती हैं, तो इससे उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में दांत वाला हाथी देखना अति शुभ होता है।

मंदिर में हाथी को देखना

मंदिर में हाथी को देखना भी बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपको श्री गणेश जी के दर्शन हो गए हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाएंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP