Maa Lakshmi Vrat Katha: शुक्रवार का रखती हैं व्रत तो जरूर पढ़ें ये कथा, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रखने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत के साथ कथा पढ़ना आवश्यक होता है, तभी मां लक्ष्मी की कृपा पूर्ण रूप से मिलती है। कथा में एक साधारण महिला की कहानी है, जो सच्ची आस्था से व्रत करती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि लौट आती है।
maa lakshmi vrat katha hindi mein

इन्हीं सातों दिनों में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। वे देवी जो न केवल धन-संपत्ति की अधिष्ठात्री हैं, बल्कि सौंदर्य, सुख और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद भी देती हैं। इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक शांति और मानसिक संतुलन की प्राप्ति होती है।

ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक उसमें मां लक्ष्मी की व्रत कथा का पाठ न किया जाए। यह कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भक्ति, विश्वास और आत्मिक जागरूकता का माध्यम है, जो जीवन को सकारात्मक दिशा देने का काम करती है। तो चलिए, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं शुक्रवार की व्रत कथा के बारे में।

शुक्रवार की व्रत कथा

shukrawar vrat katha

एक बार एक गांव में शीला नाम की पतिव्रता स्त्री रहती थी। वो और उसका पति मां लक्ष्मी के परम भक्त थे। वह रोजाना मंदिर जाया करते थे और मां लक्ष्मी का जोरों शोरों से भजन-पूजन किया करते थे। पूरा गांव उनकी गृहस्थी और उनकी पूजा की सराहना करता था।(मंदिर जाने के लाभ)

यह भी पढ़ें:Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको पैसों की तंगी से छुटकारा

एक बार समय का फेर बदला और शीला का पति बुरी सांगत में पड़ गया। शीला के पति ने मां लक्ष्मी की पूजा छोड़ दी और कुसंगति के कारण अधर्म के मार्ग पर चल पड़ा। अपने पति को धर्म मार्ग से अधर्म के मार्ग पर जाता देख शीला बहुत परेशान होने लगी।

हालांकि शीला ने कभी भी मां लक्ष्मी की पूजा नहीं छोड़ी और उनपर सब कुछ ठीक हो जाने का विश्वास बनाये रखा। एक बार ऐसा हुआ कि दुखी शीला मां लक्ष्मी की पूजा के लिए नहीं जा पाई और तब उसके घर एक बुजुर्ग माता जी आईं। उन्होंने द्वार खटखटाया।

यह भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

शीला ने जब द्वार खोला तो उन माता जी को देख शीला को शांति का अनुभव हुआ और शीला ने उन्हें अंदर बैठाया। शीला ने उन्हें घर में विराजित कर उनकी सेवा की। बुजुर्ग माता जी ने शीला से प्रेम से जब उसके दुख का कारण पूछा तब शीला रोने लगी।

tips-to-please-goddess-lakshmi

शीला ने बुजुर्ग माता को अपनी व्यथा का कारण बताया और तब वह बुजुर्ग माता अपने मूल स्वरूप में आईं जो कि स्वयं मां लक्ष्मी थीं। उन्होंने शीला को उपाय सुझाया कि वह शुक्रवार का व्रत रखे। शीला ने वैसा ही किया और मां लक्ष्मी की कृपा से शीला की गृहस्थी समृद्ध हो गई।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से शुक्रवार की व्रत कथा के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • माता लक्ष्मी का मूल मंत्र क्या है?

    ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः
  • मां लक्ष्मी के धन मंत्र क्या हैं?

    'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः