Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको पैसों की तंगी से छुटकारा

Lakshmi Mantra: आप में से ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें किसी न किसी प्रकार की आर्थिक समस्या अवश्य होगी। कोई तंगी से परेशान होगा तो कोई ज्यादा खर्च से तो किसी को अटके हुए पैसे खलते होंगे। खासतौर पर हम महिलाओं को तो घर चलाने के चक्कर में एक एक पैसे का हिसाब रखना पड़ता है। हालांकि हर प्रकार से जोड़-जाड़ कर और फूंक-फूंककर पैसा खर्च करने के बाद भी आर्थिक समस्या है कि कम होने का नाम ही नहीं लेती।
इस बारे में जब हमने हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से बात की तो उन्होंने हमें मां लक्ष्मी के कुछ विशेष मंत्रों के बारे में बताया। हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि मां लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से आर्थिक समस्या दूर होती है और पैसों से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से निजात मिल जाती है। तो चलिए तंगी समेत पैसों से जुड़ी हर परेशानी से छुटकारा दिलाने वाले इन मंत्रों के बार में जानते हैं।
मां लक्ष्मी बीज मंत्र (Maa Lakshmi Beej Mantra)

- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।
- मां लक्ष्मी क इस बीज मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस बीज मंत्र के जाप से धन रोकने वाले दोष दूर हो जाते हैं। ध्यान रहे इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Hanuman Ji Ka Path: हनुमान चालीसा ही नहीं, बजरंगबली के इस पाठ से भी मिलते हैं कई आश्चर्यजनक लाभ
मां लक्ष्मी ध्यान मंत्र (Maa Lakshmi Dhyaan Mantra )
- ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
- मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से तिजोरी से जुड़े वास्तु दोष (सुख समृद्धि के लिए दूर करें ये वास्तु दोष) दूर होते हैं। इस मंत्र का जाप 108 बार किया जाए तो और भी उत्तम माना जाता है।
कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र (Karj Mukti Mantra)

- ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।
- मां लक्ष्मी के इस मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और मां की कृपा से व्यक्ति को कर्ज की समस्या (कर्ज की समस्या के लिए वास्तु उपाय) दोबारा परेशान नहीं करती है।
धन लाभ के लिए मंत्र (Dhan Labh Ke Liye Mantra)
- या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
- मां लक्ष्मी के इस मंत्र को धन लाभ के लिए अचूक माना जाता है। सात्विक पूजा से लेकर तामसिक पूजा तक इस मंत्र का अत्यधिक प्रयोग होता है। इस मंत्र का जाप एक तरह से तिजोरी में साक्षात मां लक्ष्मी के होने को दर्शाता है। इस मंत्र के जाप से आपके व्यक्ति के घर की तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
कामना पूर्ती के लिए मंत्र (Kamana Purti Ke Liye Mantra)

- श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
- यह मंत्र मां का मूल मंत्र कहलाता है। इस मंत्र को कमल गट्टे की माला पर जपा जाता है। इस मंत्र के निरंतर जाप से मां लक्ष्मी सिद्ध होती हैं और मनोवांछित वरदान प्रदान करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Door Hanging: बंधनवार के बिना क्यों अधूरा माना जाता है कोई भी मांगलिक कार्य
सफलता के लिए मंत्र (Safalta Ke Liye Mantra)
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
- मां लक्ष्मी के इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है और उसका जीवन धन संपदा से हमेशा भरा रहता है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उस व्यक्ति के जीवन में धन- धान्य की कभी भी कोई कमी नहीं होती है।
तो ये थे आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी के विशेष मंत्र। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Herzindagi, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।