Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

Temple Going Benefits: मंदिर जानें से मिलते हैं ये विशेष लाभ, आप भी जानें

रोजाना मंदिर जाना शुभ माना जाता है। आप में से बहुत से लोग मंदिर जाते होंगे। ऐसे में आज हम आपको मंदिर जाने के लाभ बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2023-03-05, 10:00 IST
image

Mandir Jane Ke Labh: जब भी कोई मुसीबत आती है तो हम सबसे पहले भगवान को याद करते हैं और उनके पास भागते हैं। भगवान को पुकारते हैं और उनसे सहायता की गुहार लगाते हैं। बस अंतर इतना सा होगा कि जहां कुछ लोग घर में ही भगवान को याद करते हैं तो वहीं कुछ लोग मंदिर जाते होंगे। 

मंदिर जाने से न सिर्फ एक सुकून सा मिलता है बल्कि भगवान के पास होने का भी एहसास होता है। हिन्दू धर्म में मंदिर जाना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं रोजाना मंदिर जानें के कुछ बेहद ही रोचक लाभों के बारे में विस्तार से।

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मंदिर जानें से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। ज्ञान का संचार होता है और मस्तिष्क में विस्तार होता है।

mandir jane ke benefits

इसे जरूर पढ़ें: बार-बार आते हैं बुरे सपने तो आज ही करें ये ज्योतिष उपाय

  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से मन में शांति स्थापित होती है और किसी भी प्रकार का भय दूर होता है। 
  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से सोच सकारात्मक होती है और नकारात्मकता दूर होती है।   
  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से मानसिक विकास होता है और बुद्धि को बल प्राप्त होता है।
  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से व्यक्ति के भीतर की क्षमता बढ़ती है और वह संकटों का सामना निर्भीक होकर करता है।

mandir jane ke labh

  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से भगवान के समीप आने में मदद मिलती है और आध्यात्म की ओर मन लगा रहता है।
  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से जब हम आध्यात्म की ओर बढ़ते हैं तो सहराह पर चलते हैं और गलत कर्मों से दूरी बन जाती है।
  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से संकल्प शक्ति बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

इसे जरूर पढ़ें: Muhurat In March 2023: मार्च में गृह प्रवेश और विवाह के लिए ये दिन हैं बहुत शुभ

mandir jane ke fayde

  • रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से हम सत्कर्म, सद्वचन और सात्विक नियमों का पालन करते हैं। 

 

तो ये थे मंदिर जाने के लाभ। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।