Holika Dahan 2025: खुशियों और रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन के माह में मनाई जाती है। होली खेलने से पहले हर जगह होलिका का दहन होता है। इसके बाद ही लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। हर तरफ रंगों की फुहार नजर आती है। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन के साथ सारी नफरते खत्म हो जाती हैं। लेकिन इस दिन कुछ खास बातें होती हैं जिनका ध्यान रखना भी जरुरी होता है, ताकि आपके घर या बच्चों पर किसी तरह की कोई परेशानी न आए। चलिए आपको भी बताते हैं कि कैसे आप इस दिन अपने बच्चों का ध्यान रखें। इसके अलावा क्या आपको बच्चों को लेकर होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए या नहीं?
क्या छोटे बच्चों के साथ करनी चाहिए होली की परिक्रमा
होलिका दहन के लिए शाम के समय कई सारे लोग आते हैं। अपने घरों से सामान बनाकर लाते हैं और उसे होली में चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आपको उस समय अपने बच्चों को लेकर जाना चाहिए। इसको लेकर सवाल हमेशा दिमाग में आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे लोग कहते हैं कि बच्चों को होली जलते हुए दिखाने से उनके आसपास की नकारात्मक शक्ति खत्म हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है हमने इसके बारे में अपने मंदिर के पंडित जी से बात की उन्होंने बताया कि होलिका दहन का मतलब ये नहीं होता है कि बुराई खत्म हो गई। होली के जलने के बाद पंचक लग जाते हैं।
ऐसे में ऊपरी शक्तियां सबसे ज्यादा उस समय होली के पास होती हैं। ऐसे में आपको बच्चों को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखने की जरुरत होती है। साथ ही, कोशिश करें कि इनके साथ परिक्रमा भी न लगाएं। दूर से अपने बच्चे को होली जलते हुए ही दिखा लें।
होलिका दहन के समय बच्चों का ध्यान कैसे रखें
होलिका दहन के लिए चौराहे की पूजा की जाती है। इस समय कई सारे लोग टोना टोटका भी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियां सबसे ज्यादा उजागर होती हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को चौराहे पर लेकर बिल्कुल भी न जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि चौराहे पर लेकर जानें से आप अपने बच्चे को नेगिटिव एनर्जी के पास लेकर जाते हैं। इससे आपके बच्चे के स्वास्थ्य या मानसिक असर भी हो सकता है। इसलिए बच्चों को घर पर रखें और दूर से ही होलिका दहन दिखाएं।
इसे भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन में कमल गट्टा डालने से क्या होता है? पंडित जी से जानें
इन बातों का रखें ध्यान
- होली के समय बच्चों को किसी भी तरह का मीठा खिलाकर बाहर लेकर न जाएं।
- होलिका दहन के समय बच्चों को सफेद दूध या किसी भी चीज का सेवन न करवाएं।
- बच्चों के हाथ में काला धागा या कुछ नुकीली चीज को जरुर रखें।
- अपने बच्चों को किसी के भी हाथ से भोजन या अन्य खाने की चीजों का सेवन न कराएं।
बच्चों को नकारात्मक उर्जा से बचाना है, तो इसके लिए आपको इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ेगा। साथ ही, काला धागा जरुर बांधे। इससे आपके बच्चों की सुरक्षा बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Samagri 2025: होलिका दहन पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी? यहां जान लें विस्तार से
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Meta ai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों