Women Safety: शिबानी दांडेकर ने कहा 'मुंबई में लगता है डर!', जानें पूरा मामला

हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बाद शिबानी डांडेकर ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। जानें उन्होंने क्या कहा।
Updated:- 2019-12-05, 18:21 IST
image

हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसके बाद उन्हें जिंदा जला दिए जाने की घटना से देशभर की महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं। रोजाना सड़कों पर संघर्ष करने वाली आम महिलाओं से लेकर सेलेब्रिटीज तक अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित नजर आ रही हैं। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के बाद भी महिलाओं के साथ रेप और दरिंदगी की घटनाओं में किसी तरह की कमी नहीं आ रही है। आज उन्नाव रेप केस की पीड़िता को वेटरनरी डॉक्टर की तरह जिंदा जला दिए जाने का मामला सामने आया है। महिलाओं के लिए बढ़ती असुरक्षा के मद्देनजर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरमॉडल शिबानी दांडेकर ने चिंता जाहिर की है। वीजे, एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग में नाम कमाने वाली शिबानी मानती हैं कि महिला सुरक्षा में आई कमी से महिलाओं के मन में डर बैठ गया है।

'महिला सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं हम?'

shibani dandekar actress

पिछले कुछ समय से फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप को लेकर शिबानी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने एक बड़े मीडिया हाउस से इंटरव्यू में कहा, 'आज से पहले मुझे इतना असुरक्षित कभी महसूस नहीं हुआ। जितना वो इन दिनों कर कर रही हैं। मैं 10 से ज्यादा सालों से मुंबई में हूं और यहां काम कर रही हैं लेकिन मुझे इतना अनसेफ कभी फील नहीं हुआ।

इसे जरूर पढ़ें: Telangana veterinary doctor केस महिला सुरक्षा पर उठाता है गंभीर सवाल 

shibani dandekar model actress

शिबानी ने आगे कहा, ''हम लगभग रोजाना पढ़ते हैं कि आज किसी महिला का रेप हो गया, या आज किसी की हत्या कर दी गई। ये बेहद डरावना है और निंदनीय है। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसे मामलों के लिए क्या हो रहा है और हम इनसे निपटने के लिए क्या कर रहे हैं।''

इसे जरूर पढ़ें: शूटर हिना सिद्धु ने अमित शाह से महिलाओं को लाइसेंसी रिवॉल्वर देने की लगाई गुहार 

शिबानी ने इसी इंटरव्यू में अपना डराने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया, 'कुछ हफ्ते पहले मैं एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रही थी और मुझे अपनी कार नजर नहीं आ पा रही थी। मैं बिजी सड़क पर पैदल चलकर उसे ढूंढ रही थी। ये देर रात की नहीं, बल्कि दिन के समय की बात है। अचानक मुझे डर महसूस होने लगा। मैं सोच नहीं सकती थी कि देश की कितनी ही महिलाएं रोजाना इसी तरह असुरक्षा के भाव में जिंदगी रहती होंगी, जब वे काम के लिए बाहर निकलती होंगी, ट्रेन में चढ़ती होंगी या फिर कैब लेती होंगी। मैं अपनी जिंदगी बिना किसी डर के बिता सकती हूं, इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर पा रही।''

shibani dandekar on women security against rape

देश की ज्यादातर महिलाएं क्राइम अगेंस्ट वुमन पर अपने विचार जाहिर नहीं करतीं, जिससे अपराधियों और महिलाओं के साथ ज्यादती करने वालों का हौसला बुलंद होता है। पुलिस और सरकारों का रवैया भी ढीला-ढाला नजर आता है। अगर देश की हर महिलाए रेप और इस तरह के संगीन मामलों के खिलाफ शिबानी डांडेकर की तरह आवाज उठाए और इसका पुरजोर विरोध करते, तो निश्चित रूप से सरकारें और पुलिस महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे। ऐसे में आप भी जुड़ें HerZindagi के साथ और जाहिर करें महिला सुरक्षा पर अपने विचार।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।