How to Grow Cherry Tree Faster: वर्तमान में हर दूसरा व्यक्ति अपने घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करता है। पौधे न केवल फल या सब्जियां केमिकल फ्री देते हैं बल्कि मन को भी शांति प्रदान करते हैं। अब ऐसे में बहुत से लोग अपने बगीचे में नए-नए फ्रूट प्लांट लगाते हैं। अगर भी उनमें से एक है और चेरी का प्लांट लगाना चाह रही है। लेकिन बहुत से लोग सोचते हैं कि चेरी का पेड़ उगाना मुश्किल है। पर बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। केवल कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप छत पर चेरी उगा सकते हैं
अगर आप चाहते हैं कि आपका चेरी का पेड़ स्वस्थ रहे और फलों से लद जाए तो आपको बीज या पौधे को लगाते समय मिट्टी में चुपके से कुछ चीजें मिलानी की जरूरत है। आइए जानते हैं कि चेरी प्लांट को घर पर लगाते समय क्या करें-
चेरी का पौधा कैसे लगाएं?
किसी भी पौधे को लगाते समय सही गमले और सही खाद का होना बहुत जरूरी है। अन्यथा पौधे को खराब होने में समय नहीं लगता है। नीचे जानिए चेरी का पौधे लगाने का सही तरीका-
- चेरी का पौधा लगाते समय एक बड़ा और गहरा 12x12 इंच का गमला या ग्रो बैग लें।
- अब गमले के नीचे एक छोटा सा छेद करें, ताकि पानी का भराव गमले में न हो।
- इसके बाद गमले में मिट्टी भरकर उसमें पौधा या बीज लगाकर पानी का छिड़काव।
- चेरी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए उसे सीधे धूप आने वाली जगह पर रखें, जहां कम से कम 6-8 घंटे की बराबर धूप आती है।
- पौधे को समय-समय देखभाल की खास जरूरत है। पौधा उगने पर हल्की-हल्की कटाई करें। साथ ही अगर गमले में कोई घास या खरपतवार निकल दें।
चेरी का पौधा लगाते समय कौन सी खाद डालना सही?
- सड़ी हुई गोबर की खाद
- सरसों की खली
- नीम खली
- बोन मील
चेरी के पौधे में कैसे खाद डालें?
चेरी के पौधे की तेज ग्रोथ और स्वस्थ रखने के लिए खाद का सही मिश्रण होना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने प्लांट को हेल्दी रखने के साथ ही फलों से लदा हुआ देखना चाहती हैं, तो पौधे को लगाते समय नीचे बताए गए चीजों का मिश्रण जरूर डालें।
- सबसे पहले सड़ा हुआ गाय या भैंस का गोबर ले लें।
- इसे आप नर्सरी या आस-पास या दूध देने वाले व्यक्ति के यहां भी ला सकती हैं।
- इसके बाद गोबर में सरसों की खली और नीम खली का पाउडर मिलाएं।
- अगर नीम खली नहीं है, तो नीम की पत्ती को सुखाकर उसका पाउडर बना लें।
- बाद में बोन मील डालकर अच्छे से मिक्स कर मिश्रण तैयार करें।
- अब इस तैयार खाद को मिट्टी में मिलाएं। इसका इस्तेमाल करने से पौधे को आवश्यक पोषक तत्व, फलों की संख्या, जड़ों को मजबूत और कीटों को दूर रखने के लिए किसी अन्य प्रकार की चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-छोटे से गमले में इन 2 तरीकों से लगा सकती हैं अदरक का पौधा, जानिए प्रोसेस और कौन-सी खाद रहेगी बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों