Bhagwan Shiv Ko Chhatra Chadhane Ke Labh: सावन का पावन महीना आज यानी कि 4 जुलाई से शुरू हो चुका है।
सावन के महीने में भक्त भगवान शिव को अनेकों चीजें अर्पित करते हैं ताकि भगवान शिव प्रसन होकर उन पर अपनी कृपा बरसाएं।
इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवाना शिव को सावन के महीने में छत्र अर्पित करना चाहिए।
ऐसे में आइये जानते हैं कि भगवान शिव से क्या है छत्र का संबंध और शिवलिंग को छत्र अर्पित करने से कौन से लाभ मिलते हैं।
भगवान शिव का छत्र से संबंध
- मंदिर में शिवलिंग के ऊपर पानी का एक कलश होता है जिससे पानी लगातार टपकता रहता है।
- कुछ शिवालयों में यह जल सीधा शिवलिंग पर गिरता है तो कुछ में शिवलिंग (दस तरह के शिवलिंग) पर लगे छत्र पर।
- शिवलिंग पर हमेशा नाग के रूप में एक छत्र बना होता है जो वासुकी नाग का प्रतीक माना जाता है।
- वासुकी नाग महादेव को नंदी जितने ही प्रिय हैं। इसलिए हर शिवालय में छत्र रूप में वह रहते हैं।
- महादेव ने वासुकी को यह वरदान दिया था कि हर शिवलिंग पर वह छत्र के रूप में स्थापित रहेंगे।
- तभी से शिवलिंग के साथ हर मंदिर में नंदी और छत्र रूपी वासुकी नाग विराजमान रहते हैं।
भगवान शिव को छत्र चढ़ाने के लाभ
- मान्यता है कि शिवलिंग पर अगर नाग रूपी छत्र चढ़ाया जाए तो भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है।
- भगवान शिव उस भक्त के सारे दुख और कष्ट हर लेते हैं और उसके जीवन को खुशियों से भर देते हैं।
- छत्र चढ़ाने से माना जाता है कि भगवान शिव का हाथ छत्र बनकर उस परिवार की रक्षा करता है।
- सावन में भगवान शिव को छत्र चढ़ाने से पितृ दोष (पितरों के खुश होने के संकेत) नहीं लगता है और सर्प दंश से मुक्ति मिल जाती है।
- ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर छत्र चढ़ाने वाले को कभी भी सांप परेशान नहीं करते हैं।
- छत्र किसी भी धातु का चढ़ाया जा सकता है। आप तांबे, चांदी या सोने का छत्र चढ़ा सकते हैं।
आप भी भगवन शिव को सावन के महीने में छत्र अर्पित कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों