Sarva Pitru Amavasya Pr Shiv Puja: सर्वपितृ अमावस्या पर करें शिव जी की पूजा और चढ़ाएं ये चीजें, पितृ दोष होगा दूर

सर्वपितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी और सबसे खास दिन होता है। इस दिन हम उन सभी पूर्वजों को याद करते हैं जिनकी मृत्यु की तिथि हमें पता नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि उन्हें ब्रह्मांड का 'पिता' और सभी आत्माओं का मुक्तिदाता कहा जाता है। इसलिए, इस दिन उनकी पूजा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं।
सर्वपितृ अमावस्या के दिन भगवान शिव को कुछ खास चीजें अर्पित करने से पितृ दोष दूर होता है और घर में खुशहाली आती है। इन 5 चीजों को सच्ची श्रद्धा के साथ अर्पित करने से भगवान शिव और हमारे पितर दोनों की कृपा होती है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन भगवान शिव को क्या अर्पित करें और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ एवं अर्पित होने वाली उन वस्तुएं का महत्व।
सर्वपितृ अमावस्या पर शिव जी को ये 5 चीजें चढ़ाने के लाभ
काले तिल: पितृ पक्ष में पितरों को काले तिल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शिव जी को तिल चढ़ाने से पूर्वजों तक यह प्रसाद पहुंचता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

बेलपत्र: बेलपत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन सच्चे मन से शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से वे तुरंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha Bhog: पितृपक्ष के दौरान सबसे पहला भोग किसे लगाया जाता है? अब तक नहीं दिया ध्यान तो आज जान लें
गंगा जल: गंगा को मोक्षदायिनी माना जाता है। शिव जी के लिंगम पर गंगा जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को मुक्ति मिलती है। साथ ही, पितृ दोष के दुष्प्रभाव भी कम होने लग जाते हैं।

साबुत अक्षत: अक्षत को अखंडता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शिव जी को अक्षत अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पितरों का क्रोध भी शांत हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha Ki Sabji: पितृपक्ष के दौरान सीताफल की सब्जी बनाना क्यों वर्जित है?
सफेद चंदन: चंदन शांति और शीतलता का प्रतीक है। शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप करने से मन को शांति मिलती है और ऐसा माना जाता है कि पितरों की आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन शिव जी की पूजा किस समय करें?
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्यास्त के समय यानी कि शाम को शिव जी की पूजा करना शुभ रहेगा।
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन शिव जी के सामने कौन से तेल का दीया जलाएं?
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन शिव जी के सामने तिल के तेल का दीया जलाना उत्तम माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।