Sawan Kab Hai 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें

Sawan 2023 Ke Bare Mein: हिन्दू धर्म में भगवान शिव की पूजाका सबसे पावन महीना सावन माना जाता है।
इस साल सावन बहुत ही दुर्लभ योग में पड़ने जा रहा है। खास बात यह है कि सावन इस बार दो महीने का होने वाला है।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं सावन की आरंभ तिथि समेत सभी जरूरी बातें।
कब से शुरू हो रहा है सावन? (Sawan Kab Hai 2023)

- आरंभ तिथि: 4 जुलाई, दिन मंगलवार
- समापन तिथि: 31 अगस्त, दिन गुरुवार (गुरुवार के उपाय)
यह भी पढ़ें: Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
क्यों पड़ रहा है 2023 में दो बार सावन?
- वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है।
- चंद्र मास 354 दिनों का होता है और सौर मास 365 दिन का।
- चंद्र मास और सौर मास में तकरीबन 11 दिनों का अंतर होता है।
- हर तीसरे साल में यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है।
- इसी अंतर को अधिक मास कहा जाता है।
- इस बार सावन अधिक मास में ही है जो बहुत दुर्लभ माना जाता है।
- यही कारण है कि सावन इस साल दो महीने का होने वाला है।
कब-कब हैं सोमवार तिथियां?

- पहला सोमवार: 10 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
- चौथा सोमवार: 31 जुलाई
- पांचवा सोमवार: 7 अगस्त
- छठा सोमवार: 14 अगस्त
- सातवां सोमवार: 21 अगस्त
- आठवां सोमवार: 28 अगस्त
यह भी पढ़ें: Lord Shiva Sons: भगवान शिव के 8 पुत्र... किसी को मिली मृत्यु तो किसी को मिला वरदान
कैसे करें सावन 2023 की पूजा?
- सावन महीने में सोमवार को दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का स्मरण करें।
- अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद एक लोटे में गंगाजल भरकर शिव मंदिर में जाएं।
- भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा अर्पित करें।
- गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आदि शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- सामग्री चढ़ाते समय ॐ का उच्चारण करें या शिव स्तुति गाएं।
- भगवान शिव के आगे रुद्राक्ष अर्पित करें और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- मंदिर में बैठकर सोमवार को सोमवार व्रत की कथा अवश्य पढ़ें।
- भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं।
- महादेव की आरती गाएं और उनका ध्यान करें।
आप भी जान लें सावन से जुड़ी ये सभी बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।