राशन कार्ड धारकों को अब से मिलेंगी ये सुविधाएं, ऐसे उठाएं फायदा

राशन कार्ड लोगों के लिए किसी ईद के चांद से कम नहीं है। इस कार्ड की मदद से हमें बहुत सहायता मिलती है। हालांकि सरकार समय-समय पर राशन कार्ड के नियमों में बदलाव करती रहती है।
बता दें कि हाल ही में सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव किए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में कौन से बदलाव किए हैं।
राशन कार्ड के नियमों में बदलाव
दरअसल हाल ही में यूपी सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए सुविधा का ऐलान किया गया है। सराकार ने प्रदेश में 80,000 राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) के रूप में डेवलप करने का फैसला किया है। इस फैसले से राशन कार्ड धारकों को काफी फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन नियमों में बदलाव करने की वजह से डिलर और लोगों दोनों को फायदे मिलेंगे।
इसे भी पढ़ेंः ऑनलाइन भी भरा जा सकता है राशन कार्ड का फॉर्म, बस अपनाएं ये स्टेप्स
मिलेंगी ये सुविधाएं
राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर्स बनाये जाने के बाद कार्ड होल्डर को ढेर सारे फायदे मिलेंगे। अब से राशन के डिपो से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि,भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ी सर्विस, पासपोर्ट एवं पेन का आवेदन, डिजि पे, ई कोर्ट सेवाएं, इंश्योरेंस सर्विसेज, फास्टटैग सर्विस, सिबिल रिक्वेस्ट, यूटिलिटी बिल पेमेंट,आईइटीआर जॉब पोर्टल्स, ई डिस्ट्रिक्ट सर्विसेज, ई स्टैंप, ई वाहन सारथी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, बैंक मित्र, बैंक से जुड़ी सर्विसेज जैसी सुविधाएं ले पाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
आप अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाकर सरकारी सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। बस उस दुकान पर सीएससी सुविधा होना जरूरी है। इसके अलावा इन सुविधा केंद्र पर आपको आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम उज्जवला कनेक्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के लिए भी आवेदन दे पाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः नवजात का भी बन सकता है आधार कार्ड, स्वास्थ सेवाओं में मिलते हैं ये फायदे
अगर आप राशन कार्ड के नियमों से जुड़ा कुछ नया जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।