अगर आपको याद हो तो पिछले साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वन नेशन वन कार्ड (ONORC) की स्कीम लॉन्च की थी। ये वो स्कीम थी जिसमें राशन कार्ड से जुड़े नए नियम लागू होने थे। जिनके पास राशन कार्ड नहीं थे उन्हें राशन कार्ड बनाने के लिए नया सिस्टम भी लागू किया गया था और साथ ही साथ गरीबी रेखा से नीचे वालों को दो महीने का फ्री राशन देने की बात भी की गई थी।
हालांकि, अभी कुछ राज्यों ने इस स्कीम को नहीं अपनाया है, लेकिन कई राज्य अब इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सिस्टम के तहत आप राशन कार्ड का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। इससे बार-बार ऑफिस जाने की परेशानी खत्म हो जाएगी।
कौन कर सकता है राशन कार्ड के लिए अप्लाई?
कोई भी इंसान जो भारत का नागरिक हो, 18 साल से ऊपर हो वो राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम माता-पिता के नाम के साथ जुड़ा होता है।
इसे जरूर पढ़ें- नवजात का भी बन सकता है आधार कार्ड, स्वास्थ सेवाओं में मिलते हैं ये फायदे
कितने तरह के होते हैं राशन कार्ड-
बीपीएल - गरीबी रेखा के नीचे वाला राशन कार्ड
नॉन- बीपीएल- गरीबी रेखा के ऊपर वाला राशन कार्ड
अंत्योदय- जिनकी स्थाई आय नहीं रहती है उनके लिए राशन कार्ड
इसके अलावा, बीपीएल राशन कार्ड में नीला, पीला, हरा, लाल आदि रंग होते हैं जिसमें खाना, ईंधन और अन्य सामान के लिए राशन कार्ड दिया जाता है।
कैसे डाउनलोड करें राशन कार्ड ऑनलाइन फॉर्म-
ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने से पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि हर राज्य का अलग राशन कार्ड डिपार्टमेंट है और ऑनलाइन लिंक भी अलग होगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आप जिस भी राज्य में रहते हैं उस राज्य के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- सबसे पहला आपको अपने राज्य के फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसे आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं।
- इसके बाद जब होम पेज आ जाए तो आपको “Download Forms” पर क्लिक करना होगा।
- यहां से आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट मिलेगी जिसमें से एक “Application Forms” होगा। यहां आपको ध्यान इस बात का रखना है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों के अलग फॉर्म्स होते हैं। अपने इलाके के हिसाब से ही इन्हें भरें।
- अब आपको सभी डिटेल्स भरनी होंगी।
- इसके बाद आप दो ऑप्शन चुन सकते हैं पहला ये कि इसका प्रिंट आउट निकाल कर सभी डॉक्युमेंट्स के साथ तहसील ऑफिस में जमा कर दें।

इसे जरूर पढ़ें- बिना किसी ऐड्रेस प्रूफ के ऐसे बदलें आधार कार्ड में अपना पता
किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए-
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्स
- किसी भी तरह का सरकारी आईडी
- हेल्थ कार्ड
इनमें से किसी भी दो डॉक्युमेंट्स को जमा किया जा सकता है। इसके साथ आपकी पासपोर्ट साइज फोटो भी लगेगी।
नोट: इसके अलावा आपको ये ध्यान रखना होगा कि हर राज्य का राशन कार्ड कुछ अलग नियमों का पालन करता है और साथ-साथ उनके प्रोसेस भी थोड़े अलग हैं। जैसे कुछ राज्यों में भले ही आप राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर दें, लेकिन आपको एक बार तो तहसील ऑफिस जाना ही होगा। ये आपके राज्य पर निर्भर करता है कि उसके नियम कैसे होंगे। इससे फायदा ये है कि बार-बार चक्कर लगाने का झंझट बच जाएगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।