
Rangoli Designs: चैत्र मास के नौ दिन को हिंदू धर्म में बेहद ही खास मना जाता है। इस साल यह पर्व 30 मार्च से 6 अप्रैल को रामनवमी के साथ समाप्त हो रहा है। नवरात्रि ही नहीं बल्कि भक्त रामनवमी के मौके पर अपने घर-आंगन को फूल माला और रंग-बिरंगी रंगोली से सजाते हैं। ऐसी मान्यता है कि रामनवमी के शुभ मौके पर यदि घर में सुंदर रंगोली बनाई जाए तो भगवान श्रीराम अत्यंत प्रसन्न होते हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। अगर आप इस बार रामनवमी पर अपने घर को कुछ खास अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको धनुष-बाण, प्रभु श्रीराम की आकृति,राम नाम की कलाकृतियां, मंदिर के द्वार जैसी रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन रंगोली डिजाइनों को आप घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल, बालकनी या आंगन में बना सकते हैं। साथ ही रंगोली में पीला, केसरिया, लाल और नारंगी जैसे शुभ रंगों का इस्तेमाल कर आप इन्हें और भी अलौकिक बना सकती हैं।

रामनवमी के मौके पर आप घर के आंगन में आयताकार आकृति में सजी श्री राम की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए पटरी और चॉक से चौकोर बॉक्स बनाएं। बॉक्स बनाने के बाद किनारे पर डॉट रखते हुए उसे पूरा करें। आगे बॉक्स के बाहर तीन किनारों पर डॉट-डॉट रखते हुए ईयरबड्स की मदद से फूल की आकृति बनाएं। इसके बाद आयताकार बॉक्स के अंदर रंग भरकर उसके ऊपर पेन या पेंसिल की मदद से धनुष बनाएं। अब आगे धनुष के बीच में बाण की आकृति बनाकर नीचे श्री राम या रामनवमी लिखें। इसके बाद चौथे किनारे पर फूल और पत्ती की डिजाइन बनाते हुए रंगोली को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें- Navratri Rangoli Design: कांटे, चम्मच और प्लेट की मदद से घर-आंगन में बनाएं ये खास रंगोली, 10 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

घर के मुख्य द्वार या मंदिर के सामने राम मंदिर और चरण की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले थाली की मदद से आधा खोला बनाएं। इसके बाद किनारे पर डॉट रखते हुए पेन से गोल-गोल घुमाकर डिजाइन बनाएं। आगे सर्कल के ऊपर मंदिर और झंडे की आकृति और गोले के अंदर राम चरण और तीर बनाएं। आखिर में तीर से जोड़ते हुए श्री राम और किनारे पर पत्ती बनाकर डिजाइन को पूरा करें।


भगवान राम की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले भगवान के आगमन वाली आकृति बनाएं। जैसा नीचे तस्वीर में नजर आ रहा है। रंगोली को बनाने के लिए पहले चॉक की मदद से रॉ आकृति बना लें। इसके बाद रंग भरते हुए डिजाइन को पूरा करें। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए किनारे पर छोटा-छोटा जय श्री राम और रामनवमी लिखें।

इस रंगोली को बनाने के लिए पहले थाली की मदद से एक सर्कल राम मंदिर और राम लला के चेहरे की रॉ आकृति बनाएं। अब किनारे पर भूरे रंग से डॉट रखते हुए सर्कल को पूरा करें। इसके बाद मंदिर के अंदर रंग भरकर बीच में राम तिलक बनाएं। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए डॉट के ऊपर पेन की मदद से छोटे-छोटे प्वाइंट बनाते हुए रुद्राक्ष का आकार दें। आखिर में दीपक रखकर रंगोली को पूरा करें।

अगर आप मुख्य द्वारा पर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पटरी की मदद से एक सीधी लाइन खींच लें। इसके बाद एक छोटी प्लेट लेकर मुख्य द्वार से जोड़ते हुए हाफ सर्कल बनाएं। इसके बाद हाफ सर्कल पर डॉट रखें। इसके बाद बाहर के हिस्से पर सफेद के बड़े डॉट रखते हुए सर्कल को पूरा करें। आगे पेन या माचिस की मदद से गोला घुमाकर डिजाइन बनाएं। आगे की आकृति के लिए हाफ सर्कल के किनारे पर डिजाइन और तोरण आकृति बनाकर रंगों से भरें। आखिर में दीपक रखकर रंगोली डिजाइन को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि के मौके पर घर में बनाएं कलश रंगोली, ऐसे बनाएं आसान डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Rangoli Nation (Instagram)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।