Navratri Rangoli 2025: तीज-त्योहारों पर घर को सजाना हम सभी को अच्छा लगता है। इसलिए हम फूलों के साथ-साथ रंगोली के रंगों से भी अपने घर को सजाते हैं। इससे घर का माहौल ही बदल जाता है। नवरात्रि के दिनों में भी आप अपने घर में अलग-अलग डिजाइन की रंगोली को बना सकती हैं। रंगोली से आपके घर में अलग-अलग तरह के रंग दिखाई देते हैं। इससे आपका घर भी अच्छा लगता है। ऐसे में आप अपने घर में कलश रंगोली को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कई सारे आसान तरीके हैं, जो आप घर पर ट्राई कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कलश रंगोली के किन डिजाइंस को आपको बनाना चाहिए।
फूलों से बनाएं कलश रंगोली
आप अपने घर पर फूलों की कलश रंगोली को भी बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसे बनाने में भी कम समय लगता है। इसके लिए आपको चॉक की मदद से आपको कलश का डिजाइन बनाना है। फिर फूलों की माला से इस डिजाइन को क्रिएट करना है। फूलों की पंखुड़ियों को कलश डिजाइन के अंदर भरना है। इससे आपका रंगोली डिजाइन अच्छा लगेगा।
मंदिर में बनाएं कलश रंगोली
घर के मंदिर में माता विराजमान होती हैं। ऐसे में कई सारे लोग पूजा में कलश की स्थापना करते हैं। आप चाहें तो मंदिर के बाहर वाली जगह पर कलश की रंगोली को भी बना सकती हैं। इस फोटो में नजर आने वाले रंगोली के लिए आपको कलश का डिजाइन बनाना है। इसके आसपास त्रिशुल, दीया और कमल के फूलों को बनाना है। इसके बाद आसपास अलग रंग को भरना है। इससे आपकी रंगोली अच्छी लगेगी। आप चाहें तो इसनें नवरात्रि की शुभकामनाएं भी लिख सकते हैं।
कलश के साथ बनाएं पैरों के निशान वाली रंगोली
आप अपने घर को सजाने के लिए कलश रंगोली को बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनने के बाद सुंदर लगती है। इसमें पहले एक गोला बनाएं। इसके आधे हिस्से में कलश और पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें। साथ में दीया बनाएं। एक तरफ माता के चरणों के निशान को बनाएं। फिर इसके बीच में कलर को भरे। इसे बनाने से आपके घर में कई सारे रंग दिखाई देंगे। साथ ही, आपके मन में भी सकारात्मकता नजर आएगी।
सिक्कों के साथ बनाएं कलश रंगोली
आप अगर कुछ अलग तरह के डिजाइन को बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए सिक्के का इस्तेमाल करके इसे क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बॉक्स बनाना है। इसके बीच में कलश के डिजाइन को बनाएं। आसपास सिक्कों को रखें और गोल डिजाइन क्रिएट करें। फिर इसमें कलर को भरे। ऊपर की तरफ नारियल बनाएं। इसके बाद इसमें तोरन का डिजाइन बनाएं जैसे हम अपने घर में लगाने के लिए तैयार करते हैं। इस तरह की रंगोली से भी आपका घर अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इसे मंदिर या घर के आंगन में बना पाएंगी।
कलश रंगोली का सिंपल डिजाइन
आप अपने घर के मंदिर में कलश रंगोली के सिंपल डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए कलश के डिजाइन को चॉक से बनाएं। फिर कलर से इसकी आउटलाइन करें। फिर इसके अंदर डिजाइन के साथ कलर भरे। ऊपर नारियल और आम की पत्तियों के डिजाइन को बनाएं। इसके बाद इसकी डार्क कलर से आउटलाइन करें। इस तरह की रंगोली को आप अपने घर के मंदिर में बना सकती हैं। इससे आपका घर नवरात्रि में अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Navratri Rangoli Design: नवरात्रि में मां का होगा आपके घर में आगमन, जब आंगन में बनाएंगी मां के फेस और चरण डिजाइन वाली रंगोली
कलश के साथ फूल रंगोली का बनाएं डिजाइन
आप अपने कलश के साथ फूल रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको आधा फूल डिजाइन बनाना है। इसके बाद कलश को बनाकर इसमें स्वास्तिक का डिजाइन बनाना है। इसके अंदर रंगों के साथ फूलों के डिजाइन को क्रिएट करना है। इससे आपके घर का आंगन अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें आप फूलों को लगा सकते हैं।
इस नवरात्रि में अपने घर के आंगन में बनाएं ये रंगोली। इससे आपके घर का माहौल अच्छा हो जाएगा। साथ ही, आपके घर में रंग ही रंग नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram, Rangoli nation, Meta Ai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों