kaanum pongal 2025 peacock mor rangoli designs

Kaanum Pongal Mor Rangoli 2025: कन्नुम पोंगल के दिन मोर के रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आगन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

कन्नुम पोंगल पर अगर आप सिंपल और आसान रंगोली बनाना चाहते हैं, तो मोर रंगोली बनाना बेस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के रंगोली डिजाइन में रंग भरना अच्छा होता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-17, 09:55 IST

कन्नुम पोंगल का पर्व 17 जनवरी को शुक्रवार के दिन मनाया जाने वाला है। पोंगल के पर्व में हर दिन लोग रंगोली बना कर अपने घर के आंगन और द्वार को सजाते हैं। यह पोंगल के पर्व का आखिरी दिन है, इसलिए इस दिन को लोग खास तरीके से मनाते हैं। कन्नुम पोंगल को कानुम पोंगल के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भई इस दिन सुंदर रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोर के कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन बताएंगे, जिसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। इसलिए आप सुबह आराम से उठकर भी इस रंगोली के डिजाइन को आसानी से बना लेंगे।

कन्नुम पोंगल पर आसान रंगोली डिजाइन (Peacock Rangoli Designs)

kaanum pongal 2025 peacock mor rangoli design

  • पोंगल पर मोर रंगोली बनाना आपके लिए आसान हो सकता है। लेकिन अगर आप कम समय में बड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
  • इसके लिए आपको मोर का ऐसा डिजाइन चुनना है, जिसमें आपको गोल आकार वाले डिजाइन भी मिलें।
  • रंगोली में गोल आकार बनाकर मोर बनाना आसान होता है और इससे रंगोली बड़ी भी दिखती है।
  • इस रंगोली डिजाइन में गोल डिजाइन बनाने के लिए आप किसी धागे का या बड़ी थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले गोल डिजाइन से पोंगल रंगोली की शुरुआत करें और अंत में मोर डिजाइन बनाएं।

इसे भी पढ़ें- Pongal kolam Design 2025: पोंगल पर आसान कोलम डिजाइन देख सकते हैं यहां, बनाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

बिंदुओं की मदद से बनाएं मोर रंगोली (Pongal Mor Rangoli Designs)

Mor Rangoli Designs

  • इस  सिंपल रंगोली डिजाइन  को बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। आप चाहें, तो इसमें कम रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे बनाने के लिए पहले आपको मोर का डिजाइन बनाना पड़ेगा।
  • आप चाहें तो मोर के चेहरे और उसके सिर पर बने गोल डिजाइन तक भी रंगोली छोड़ सकते हैं।
  • अगर आपको छोटी रंगोली डिजाइन बनाना है, तो आप निचे के डिजाइन स्किप कर सकते हैं।
  • रंग भरने और डॉट का डिजाइन बनाने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल करें।
  • बोतल की मदद से बिंदियों का डॉट बनाना और उसमें स्पेस रखना आसान होता है।

इसे भी पढ़ें-Pongal Rangoli Designs:  पोंगल के दिन 10 मिनट में बन जाएंगे ये रंगोली डिजाइन, बस करना होगा ये 3 काम

20 मिनट में बनाएं मोर रंगोली (Easy Mor Rangoli for Pongal)

Mor Rangoli Design

  • अगर आप बारीक काम वाले डिजाइन नहीं बनाते हैं, तो आपको रंगोली में रंग भरने में परेशानी नहीं होगी और इसका डिजाइन भी बनाना आसान होता है।
  • इस रंगोली का डिजाइन बनाने में आपको मात्र 10 मिनट का समय लगेगा।
  • इसके बाद आप 10 मिनट में रंग भी भर लेंगे।
  • मोटे आकार वाली रंगोली डिजाइन के बीच में रंग भरना आसान होता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- poonam_patil_88, rangoli_nation insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।