Navratri Easy Rangoli Design: चैत्र नवरात्रि का पर्व इस वर्ष 30 मार्च से शुरू हुआ था। वहीं 6 अप्रैल रामनवमी के साथ इस त्योहार का समापन होगा। नवरात्रि के मौके पर लोग न केवल मंदिर बल्कि पूरे घर को फूल-पत्ती और माला की मदद से सजाते हैं। साथ ही माता के आगमन की खुशी में घर के मुख्य द्वार और आंगन में रंगों से सजी डिजाइन बनाते हैं। रंगोली आकृति के रूप में अधिकतर लोग माता के चरण-कमल, उनका चेहरा या कलश बनाना पसंद करते हैं।
अगर आप भी इस नवरात्रि माता को खुश को करने के लिए कुछ ऐसी रंगोली आकृति ढूंढ रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको रंगोली की उन डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 10-15 के भीतर चम्मच और प्लेट से तैयार कर सकती हैं। साथ ही ये देखने में बेहद ही यूनिक और खूबसूरत लगेगी। नीचे देखिए कैसे क्रिएट कर सकते हैं ये डिजाइन
चरण रंगोली डिजाइन (Charan Rangoli Design For Navratri)
अगर आपके पास कम समय है, तो आप माता के चरण वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक प्लेट लें। जिस जगह पर आपको रंगोली बनानी है, उस स्थान को साफ करके डॉट रखते हुए एक बड़ा गोला बनाएं। इसके बाद उससे छोटी प्लेट रखकर एक छोटा गोला बनाएं। अब आखिर में बीच में डॉट रखते हुए एक छोटा सर्कल बनाएं। अब इन सर्कल में तीन अलग-अलग रंग भरकर इसे पूरा करें। आखिर में सबसे छोटे वाले सर्कल में माता के चरण की आकृति बनाएं। रंगोली को और खूबसूरत बनाने के लिए किनारे पर दीपक या कांटे वाले चम्मच की मदद से खींचते हुए बाहर वाले सर्कल में डिजाइन बनाएं।
सिंपल रंगोली डिजाइन (Simple Rangoli Design)
माता को प्रसन्न करने के लिए आप आंगन के बीच में सिंपल रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे चॉक और प्लेट की मदद से एक बड़ा गोला बनाएं। अब इसके बाद एक छोटा सर्कल बनाकर इसके बीच में सफेद रंग भरें। अब इन दोनों सर्कल के किनारे पर डॉट रखते हुए गोला को पूरा करें। इसके बाद बीच वाले सर्कल के किनारे पर हरे रंग से दो-दो का डॉट रखते हुए उन्हें माचिस की तीली की मदद से अंदर की तरफ घुमाएं। आगे हरे रंग के डॉट के बीच में लाल रंग से डॉट रखें। अब इसे कली का आकार दें। आखिर में बीच में जय माता दी या नवरात्रि लिखकर रंगोली को पूरा करें।
माता दुर्गा की फेस रंगोली (Maa Durga Face Rangoli)
नवरात्रि को और पावन बनाने के लिए आप मंदिर के द्वार पर माता के चेहरे की आकृति बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चॉक और प्लेट से एक गोला बनाएं। अब सर्कल को सिरे से छूते हुए चूड़ी रखें। इसके बाद अंदर पीला रंग भरकर माता की आंख, ओंठ, बिंदी और नथ बनाएं। अब चूड़ी के अंदर डॉट-डॉट रखते हुए सर्कल बनाएं। डॉट रखने के बाद चूड़ी को आराम से उठाते हुए बाहर करें। इसके बाद चम्मच की मदद से डॉट को अंदर की ओर खींचते हुए फूल बनाएं।
फूल चरण रंगोली (Flower Charan Rangoli Design)
घर के दरवाजे के किनारे पर आप फूल चरण रंगोली वाली डिजाइन चुन सकती हैं। इसके लिए प्लेट को रखकर एक गोला बनाएं। अब इसके किनारे पर चूड़ी रखकर उसके अंदर डॉट बनाते हुए सर्कल बनाएं। अब माचिस की तीली से उन्हें अंदर खींचते हुए फूल बनाकर किनारे पर पत्ती क्रिएट करें। लास्ट में रंगोली के बीच में माता के चरण बनाकर उसमें लाल और पीला रंग भरें।
कलश नवरात्रि रंगोली डिजाइन (Kalash Navratri Rangoli)
अगर आप कुछ बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो आप कलश नवरात्रि रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए थाली रखकर चॉक की मदद पहले एक सर्कल बनाएं। अब इसके बाद सर्कल के ऊपर डॉट रखें। ध्यान रखे कि सर्कल के जिस किनारे पर आप कलश बनाना चाहती हैं, वहां पर डॉट न रखें। डॉट रखने के बाद एक कटोरी की मदद से एक छोटा डॉफ सर्कल बनाकर उसे कलश की आकृति दें। आगे कलश के ऊपर नारियल, आम की पत्ती की डिजाइन बनाएं। इसके बाद सर्कल में दो रंग भरें। इस पर माता की आंख और बिंदी बनाकर नीचे नवरात्रि लिखें। रंगोली को पूरा और सुंदर बनाने के लिए कलश के ऊपर स्वास्तिक बनाएं।
इसे भी पढ़ें-Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि के मौके पर घर में बनाएं कलश रंगोली, ऐसे बनाएं आसान डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Rangoli Nation ( instagram page)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों