Ram Navami 2023: रामचरित मानस की इन चौपाइयों का पाठ पहुंचाएगा अद्भुत लाभ

राम नवमी के दिन अगर श्री राम की पूजा के साथ-साथ रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो इसका अखंत फल प्राप्त होता है। अगर आप पूरा पाठ करने में सक्षम नहीं है तो इन विशेष चौपाइयों को इस दिन अवश्य पढ़ें।    

ramcharitmanas

Ram Navami 2023 Ramcharitmanas Ki Vishesh Chaupaai: 30 मार्च, दिन गुरुवार को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्री राम की पूजा का विधान है। मान्यता है कि राम नवमी के दिन श्री राम की पूजा से न सभी दुखों का अंत हो जाता है। वहीं, अगर राम नवमी के दिन रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

अगर कोई व्यक्ति संपूर्ण पाठ करने में सक्षम नहीं है तो राम नवमी के दिन उसे रामचरितमानस की इन विशेष चौपाइयों का पाठ अवश्य करना चाहिए। यह ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि इन चौपाइयों के पाठ से व्यक्ति को कई अद्भुत लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इन चौपाइयों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से।

संपत्ति प्राप्ति के लिए

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।। इस चौपाई के पाठ से न आय के नए मार्ग खुलेंगे और धन में वृद्धि (धन में वृद्धि के उपाय) होगी।

ram navami  path

इच्छा पूर्ति के लिए

कवन सो काज कठिन जग माही। जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।। इस चौपाई के पाठ से हर मनोकामना शीघ्र ही पूरी होगी।

इसे जरूर पढ़ें:Ram Navami 2023: कब है राम नवमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

नौकरी के लिए

बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत असहोई।। इस चौपाई के पाठ से नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी और तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

शत्रु से बचाव के लिए

बयरू न कर काहू सन कोई। रामप्रताप विषमता खोई।। इस चौपाई के पाठ से शत्रुओं का षड्यंत्र विफल होगा और आप विजय प्राप्त करेंगे।

ram navami  ramcharitmanas

भय दूर करने के लिए

रामकथा सुन्दर कर तारी। संशय बिहग उड़व निहारी।। इस चौपाई के पाठ से आपके मन का भय दूर होगा और आपके भीतर निर्भीकता का संचार होगा।

नकारात्मकता के लिए

मामभिरक्षय रघुकुल नायक। धृतवर चाप रुचिर कर सायक।। इस चौपाई के पाठ से आपके आसपास की नकारात्मकता (नकारात्मक ऊजा हटाने के उपाय)दूर होगी।

श्री राम के भक्ति हेतु

सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना। सरनागत बच्छल भगवाना।। इस चौपाई के पाठ से आप निरंतर राम भक्ति में डूबते चले जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें:Ram Navami 2023: राम नवमी के दिन करें कुछ ज्योतिष उपाय, आएगी समृद्धि

विपत्ति दूर करने के लिए

राजीव नयन धरें धनु सायक। भगत बिपति भंजन सुखदायक।। इस चौपाई के पाठ से जीवन की हर विपत्ति दूर होगी।

ram navami  puja

स्वास्थ्य के लिए

दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।। इस चौपाई के पाठ से स्वास्थ्य बेहतर होगा और बीमरी पीछा छोड़ देगी।

तो ये थी रामचरितमानस की वो विशेष लाभकारी चौपाइयां जिनका पाठ राम नवमी के दिन करने से व्यक्ति को कई लाभ होते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Pinterest, Wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP