Ram Navami 2023: घर पर कैसे करें राम दरबार की पूजा

रामनवमी के दिन श्री राम दरबार की पूजा करने की सबसे आसान विधि जानने के लिए एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 

ram darbar mandir pic

चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का पर्व आता है। इस दिन भगवान श्री विष्णु के 7वें अवतार श्री राम जी का जन्मदिन हुआ था। हर वर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष 30 मार्च को रामनवमी का त्यौहार है।

रामनवमी के पर्व पर घर में राम दरबार की ही पूजा की जाती है। इस दरबार में, श्री राम, देवी सीता, श्री लक्ष्मण, श्री भरत के अलावा श्री राम सीता के परम भक्त हनुमान जी भी होते हैं। इन सभी की विधिवत पूजा करने से आपको बहुत लाभ मिलता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताएंगे कि राम नवमी के दिन आप घर पर कैसे राम दरबार की पूजा कर सकती हैं।

ram darbar for home temple

स्‍वंय का पवित्रीकरण करें

सबसे पहले आपको खुद को साफ-सुथरा करना होगा। इसके लिए सुबह उठकर स्नान करें और साफ सुथरे कपड़े पहनें। इतना ही नहीं, आप को जिस स्‍थान पर राम दरबार की स्थापना करनी है उस स्थान को भी साफ करें और गंगाजल से शुद्ध करें। आपको उस स्थान पर एक लकड़ी का पाटा रखना होगा और उस पर लाल वस्त्र बिछा कर रात दरबार की तस्वीर रखनी होगी। इस बात का ध्‍यान रखें कि राम दरबार बिना हनुमान जी के अधूरा है, तो तस्‍वीर वही लें जिसमें श्री हनुमान जी भी नजर आ रहे हों।

पूजन की तैयारी

आपको राम दरबार की तस्वीर के साथ ही कलश की भी स्थापना करनी चाहिए। दरअसल, कलश स्थापना करना यानि श्री गणेश जी की स्थापना करना होता है। किसी भी पूजा में सबसे पहले श्री गणेश जी का ही अव्हान किया जाता है। इसलिए सबसे पहले कलश पूजन करें।

सीता जी को धरती मां की पुत्री कहा गया है। इसलिए कलश पूजन के बाद आपको धरती मां की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप 3 बार गंगाजल से आचमन करें और फिर रोली चावल आदि चढ़ाकर धरती मां की पूजा करें।

इसके बाद आपको संकल्प लेना होगा। यह संकल्प होगा कि आप राम दरबार की पूजा कर रहे हैं। इसके लिए आप दाएं हाथों में गंगाजल लें और उसमें तुलसी की 2 से 3 पत्तियां डालें। फूल अक्षत और पान का पत्ता और सुपारी लें। साथ ही थोड़ा धन लें और पूजा का संकल्प करते हुए इन सभी सामग्रियों को भगवान को अर्पित कर दें। इस तरह से संकल्प लेने का मतलब होता है कि आप तन मन धन से ईश्वर की आराधना कर रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Ram Navami 2023: रामचरित मानस की इन चौपाइयों का पाठ पहुंचाएगा अद्भुत लाभ

ram darbar for puja

गुरु वंदना करें

किसी भी ईश्‍वर से ऊपर हमारे पूर्वज होते हैं और उनके बाद हमारे गुरु और फिर माता-पिता। इनकी वंदना करने के बाद ही आप ईश्‍वर का पूजन शुरू कर सकती हैं।

पूजन विधि

  • सबसे पहले राम दरबार को दूध अर्पित करें और फिर दही, घी, गंगा जल और शहद अर्पित करें। तैयार पंचामृत को पूजन के बाद प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें।
  • राम दरबार को वस्त्र अर्पित करें। आप पीले रंग के कपड़े राम दरबार को अर्पित कर सकती हैं।
  • अब पूष्‍प, रोली अक्षत से पूजा आरंभ करें और साथ में धूप बत्‍ती आदि भी जलाएं।
  • राम दरबार की पूजा के वक्त आपको भगवान श्री राम के लगभग सभी अंगों की पूजा करनी है। इनमें से सबसे पहले आपको उनके कमल चरणों से पूजा की शुरुआत करनी है।
  • सबसे अंत में श्री राम दरबार की घी के दीपक और कपूर आदि से आरती करनी है और बाद में प्रसाद ग्रहण करके ही पूजा समाप्त करनी है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP