Fri Sep 25, 2026 | Updated 12:25 AM IST

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव से जुड़ी दिलचस्प बातें जानें

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बारे में आपने ढेर सारी बातें सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको उनके जन्मोत्सव के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-03-15, 16:12 IST
image

रामनवमी हिंदू धर्म का बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है जो हर साल चैत्र महीने शुक्ल पक्ष के नौवें दिन मनाया जाता है। इस साल भगवान राम का जन्मोत्सव 30 मार्च के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। ना सिर्फ भारत बल्कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी इस पर्व को बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं श्री राम के जन्मोत्सव से जुड़ी कुछ खास बातें। 

मानव रूप में पूजे जाने वाले पहले देवता 

interesting facts about ram navami

भगवान राम के जन्म के पीछे ढेर सारी दिलचस्प पौराणिक कथाएं सुनने को मिलती हैं। कहा जाता है कि हरि विष्णु के सातवें अवतार श्री राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था इसलिए मानव रूप में पूजे जाने वाले ये पहले देवता हैं। 

इसे भी पढ़ेंः भगवान श्री राम के भक्‍त हैं तो उनसे जुड़े इन प्रश्‍नों का दें उत्‍तर

11 हजार वर्षों तक किया राज 

बहुत बार हमारे मन में सवाल आते हैं कि राम राज्य को आखिर राम राज्य ही क्यों कहा जाता है? बता दें कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान राम ने ग्यारह हजार वर्षों तक राज किया था इसलिए उस युग को राम राज्य नाम से जाना जाता है। 

राम को सूर्यवंशी क्यों कहा जाता है? 

facts about ram navami

माना जाता है कि भगवान राम का जन्म इक्ष्वाकु वंश में हुआ था। पौराणिक कथा और धर्म शास्त्रों के मुताबिक इस वंश की स्थापना भगवान सूर्य के पुत्र राजा इक्ष्वाकु के द्वारा की गई थी। इसी कारण भगवान राम को सूर्यवंशी कहा जाता है।

रामनवमी के दिन क्यों नहीं खाई जाती लौकी 

बहुत से लोग रामनवमी के दिन पूजा पाठ तो करते हैं लेकिन भूल से लौकी खा लेते हैं। बता दें कि सालों ये ऐसे रीति रिवाज चलते आ रहे हैं कि इस दिन लौकी नहीं खानी चाहिए। इस पर्व पर लौकी खाना मांस खाने के समान माना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः Shri Ram Aur Mata Sita: माता सीता और श्री राम ने बचपन में ही कर लिया था विवाह, जानें इनकी उम्र

तो ये थी भगवान श्री राम के जन्मोत्सव से जुड़ी कुछ खास बातें। अगर आप इसके अलावा रामनवमी से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।