फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी फीस बढ़ा देते थे ये एक्टर, जानें वजह

राजकुमार पुराने जमाने के बेहतरीन एक्टर के लिस्ट में आते हैं। उन्हें शानदार एक्टिंग और बेस्ट डायलॉग डिलीवरी के लिए जाना जाता हैं। राजकुमार उन अभिनेताओं में से एक थे, जो अपनी शर्तों पर काम किया करते थे। ऐसे में वह किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले अपने मन से फीस डिमांड किया करते थे।
राजकुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं थे
भले ही उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप ही क्यों ना हो गई हो। वह कभी भी अपनी फीस बढ़ा दिया करते थे। उनकी इस आदत को देख सभी हैरान रहते थे। उनकी बेहतरीन एक्टिंग के कारण हर एक डायरेक्टर उन्हें हायर भी करना चाहते थे। राजकुमार से जुड़ा एक किस्सा इंडस्ट्री में खूब मशहूर है। जिसे शायद काफी कम लोग जानते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं।
फिल्म रिलीज के बाद बढ़ाते थे फीस
राजकुमार को लेकर कहा जाता था कि उनकी हर एक फिल्म रिलीज होने के बाद ही वह अपनी दूसरी फिल्म के लिए फीस बढ़ा दिया करते थे। अगर उनकी आखिरी फिल्म फ्लॉप भी हुई होगी तो भी उन्हें फर्क नही पड़ता था। वह अपने जमाने के बिंदास और हाई पेड एक्टर के लिस्ट में आया करते थे।
इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड के ये फ्लॉप सेलेब्स बिजनेस की दुनिया में भी हुए फेल
क्यों बढ़ाते थे फीस खुद किया खुलासा
जब उनसे यह पूछा गया कि फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी आप अपनी फीस क्यों बढ़ा देते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि- फिल्में फ्लॉप हो सकती है मैं नहीं। मैं जो भी फिल्म करता हूं मैं उसके साथ पूरे तरीके से न्याय करता हूं। ऐसे में मैं कभी नहीं फ्लॉप हो सकता। (रिलीज होने वाली बॉलीवुड की इन फिल्मों का रहेगा बेसब्री से इंतज़ार)
इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जो नहीं बना पाईं एक अलग पहचान
राजकुमार के डायलॉग लोग करते थे पसंद
राजकुमार के डायलॉग काफी सुर्खियों में बनी रहती थी। असल जिंदगी में भी वह काफी ज्यादा मस्त मोला इंसान थे। अभिनेता भले अब हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी फिल्में और बेहतरीन डायलॉग आज भी हमारे साथ है। अभिनेता की मौत 1996 में कैंसर के कारण हुई थी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।