5 Star Hotel के बाथरूम में 'पायदान' की जगह क्‍यों रखी होती हैं 'सफेद टॉवल्‍स'? यहां जानें रोचक जानकारी

5 स्टार होटल के बाथरूम में पायदान क्यों नहीं होते? जानें इसके पीछे छिपा हाइजीन, डिजाइन और सफाई से जुड़ा रोचक कारण। सफेद टॉवल्स को फुटमैट की तरह क्यों रखा जाता है और होटल्स में इन्हें इस्तेमाल करना कितना जरूरी है? पढ़ें पूरा विवरण।
Updated:- 2026-01-29, 13:45 IST
interesting facts about 5star hotel in india

5 स्‍टार होटल के कमरों में लगभग हर चीज को ऐसे डिजाइन किया जाता है, जो आपके कम्‍फर्ट लेवल को बढ़ा देता है, मगर क्‍या आपने कभी नोटिस किया है कि 5 स्‍टार होटल्‍स के कमरों में पायदान नहीं होते हैं। यहां तक कि आपको बाथरूम में भी पायदान नहीं मिलेंगे। आखिर ऐसा क्‍यों किया जाता है? कभी आपने सोचा है? चलिए आज हम आपको इसके पीछे का राज बताते हैं, जो रोचक भी है और लॉजिकल भी।

5 स्‍टार होटल के बाथरूम में पायदान का राज

पायदान इसलिए होता है ताकि आप अपने गंदे पैरों को उसमें पोछ लें। घर में आमतौर पर हम हर दरवाजे के आगे एक पयदान लगा देते हैं। मगर उन पायदानों को हमरोज क्‍लीन नहीं करते हैं। जब वह अधिक गंदे हो जाते हैं, तब हफ्ते 10 दिन में एक बार हम उन्‍हें डीप क्‍लीन कर दोबारा इस्‍तेमाल करने लग जाते हैं। बात क्‍योंकि घर की होती है, इसलिए पायदान इस्‍तेमाल करते-करते थोड़ा गंदा हो भी जाता है, तब भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा 5 स्‍टार होटल्‍स में नहीं हो सकता है। अगर बाथरूप या कमरे के किसी भी दरवाजे के आगे पायदान लगाया जाए, तो वह बहुत जल्‍दी गंदा हो जाएगा और धुलने के बाद भी उसे इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि उसमें नई जैसी चमक नहीं बचती। इसलिए 5 स्‍टार होटल्‍स के बाथरूम में कभी भी पायदान नहीं रखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bedsheet Cleaning Hack: 5 स्‍टार होटल जैसी सफेद चमकती हुई चादर चाहिए? व्‍हाइट बेडशीट धोते वक्‍त पानी में मिलाएं बस ये 2 चीजें

5 star hotel bathroom

5 स्‍टार होटल के बाथरूम में पायदान की जगह क्‍यों होती है टॉवल?

5 स्‍टार होटल के बाथरूम में पायदान नहीं होते हैं, मगर इसकी जगह सफेद हैंड टॉवल्‍स रखी जाती हैं। दरअसल, होटल के बाथरूम में बाथ और ड्रेसिंग एरिया को अलग-अलग करने के लिए एक सेपरेटर होता है। ऐसे में नहाने के बाद जब आ ड्रेसिंग एरिया में आएं, तो पैर गीले होने की वजह से फर्श भी गीली न हो जाए और फिसलने का खतरा न हो, इसके लिए आप सफेद टॉवल्‍स दिए जाते हैं, जिनका इस्‍तेमाल आप पायदान की तरह कर सकती हैं।

5 स्‍टार होटल के बाथरूम में पायदान न होने के अन्‍य कारण

एक अन्‍य कारण यह भी है कि 5 स्‍टार होटल में हाइजीन को बनाए रखने के लिए किसी भी ऐसी चीज को गेस्‍ट रूम्‍स में नहीं रख सकते हैं, जिस पर बहुत जल्‍दी धूल मिट्टी जमा हो जाए और वो खराब दिखने लगे। टॉवल्‍स का प्रयोग करने का मुख्‍य कारण यह है कि इसे साफ करना बहुत आसान है और इससे बाथरूम को गीला होने से भी बचाया जा सकता है। एक बार टॉवल का इस्‍तेमाल करने के बाद उसे हाउस कीपिंग स्‍टाफ से कहकर बदलवाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें- होटल के बेड पर क्यों बिछाया जाता है कपड़े का टुकड़ा? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा इसका काम

5 star hotel bathroom

तो अब आप जब भी 5 स्‍टार होटल में रुकें, तो बाथरूम में फुट मैट न होने पर परेशान न हों और बाथरूम में रखी छोटी हैंड टॉवल का इस्‍तेमाल आप फुट मैट की तरह करें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।