herzindagi
monsoon hacks for plant growth

सीक्रेट फर्टिलाइजर जो मानसून में वापस लौटाएगा पौधों की खोई हुई हरियाली

अगर आपके गार्डन में लगे पौधे सूखने लगे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसे सीक्रेट हैक्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से अच्छा फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-12, 17:46 IST

पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आजकल मार्केट में काफी कुछ उपलब्ध है। पर दिक्कत यह है कि इसमें कई तरह का केमिकल इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पौधे की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए, जिसका नियमित इस्तेमाल से पौधों को किसी भी तरह का नुकसान न हो और उन्हें तमाम पोषक तत्व भी आसानी से मिलते रहें।  

क्या कोई ऐसा उपाय है जिससे पौधों की हरियाली वापस लाई जा सके? खासतौर से बरसात के मौसम में पौधों की हरियाली गायब हो जाती है। लगातार पानी पड़ने से पौधे की तमाम जड़ें मर जाती हैं और उनकी ग्रोथ बिल्कुल रुक जाती है।

अगर आप चाहती हैं कि आपके पौधे को कोई नुकसान भी न हो और उन्हें सभी पोषक तत्व भी आसानी से भी मिल जाए, तो आप घर पर इस सीक्रेट टिप्स से फर्टिलाइजर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

फर्टिलाइजर क्या होता है?

monson hacks for garden

फर्टिलाइजर एक ऐसा पदार्थ होता है, जिसका इस्तेमाल पौधों की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर, फल न आने की समस्या, पौधे की नियमित ग्रोथ न होना आदि को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

आपको बाजार में कई तरह के लिक्विड फर्टिलाइजर मिल जाएंगे लेकिन आप घर में मौजूद चीजों की सहायता से इसे बना सकते हैं- जैसे- प्याज, चुकंदर, चाय का पानी आदि।

इसे जरूर पढ़ें- मानसून में घर लाएं ये फूल-पौधे, किफायती भी होंगे और बारिश में खिलेंगे भी

बारिश आने से पहले करें ये काम 

देखिए ....मानसून में पौधों की हरियाली बनाए रखने के लिए जरूरी है कि पहले कुछ ऐसे काम कर लिए जाएं, जिससे उसकी ग्रोथ पर ज्यादा असर न पड़े। ग्रोथ को बनाए रखने के लिए माली का सीक्रेट टिप यह है कि पौधों में गोबर की खाद डाली जाए। खाद बरसात का पानी सोख लेता है और जड़ को खराब होने नहीं देता। 

यह विडियो भी देखें

साथ ही, कोशिश करें कि पौधे में सब्जियों के छिलके या फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किया जाए, जिससे पौधे की ग्रोथ सही तरह से होती हैं।  

पोटाश खाद का करें इस्तेमाल

Compost for plant

बता दें कि पोटाश खाद पौधों के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये ऑरेंज कलर की होती है, जिसे ज्यादातर सब्जियों के पौधों में डाला जाता है। पोटाश ग्रोथ को आगे बढ़ाता है और अगर पौधा किसी कारण से मर रहा है या फिर इसमें किसी तरह से ग्रोथ नहीं हो रही तो इसे यूज करना चाहिए।

लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? 

Garden tips for plant in hindi

आप घर पर चुकंदर की मदद से लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं। चुकंदर से बना यह लिक्विड फर्टिलाइजर न सिर्फ नेचुरल है बल्कि आपके पौधे की ग्रोथ के लिए एकदम परफेक्ट है, आइए जानते हैं कि आप घर पर चुकंदर की सहायता से  लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- पौधों के लिए 5 ऐसी खाद जिनके बारे में नर्सरी वाले आपको नहीं बताते 

सामग्री 

चुकंदर- 5 पानी- 2 बाउल नमक- आवश्यकतानुसार 

बनाने का तरीका 

  • लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर के छिलके उतार लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • फिर चुकंदर को आप एक पैन में डालें और फिर इसमें नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से पका लें। 
  • जब इसमें एक उबाल आ जाए, तो आप गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • अब आप इसे अपने प्लांट में डाल सकते हैं। साथ ही, मिट्टी में इसका इस्तेमाल के अलावा, आप इस मिश्रण का छिड़काव आप पत्तों पर भी कर सकते हैं। 

     

इसके अलावा, आप घर पर खाद भी बना सकती हैं। साथ ही, कोशिश करें कि आप पौधे में इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।