herzindagi
beautiful plants in india for monsoon

मानसून में घर लाएं ये फूल-पौधे, किफायती भी होंगे और बारिश में खिलेंगे भी

मानसून में पौधे खराब रहने का डर ज्यादा रहता है, इसलिए जो सीजनल प्लांट्स नहीं हैं वो खराब हो जाते हैं। ऐसे मौसम आप वो प्लांट्स ला सकते हैं, जो बारिश में अच्छी तरह से खिलते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-10, 15:53 IST

बरसात का मौसम कितना जादुई लगता है! इस दौरान चारों ओर सुंदर हरियाली और खिले हुए फूल नजर आते हैं। ऐसे में रंगीन फूलों की भी एक बड़ी और खास शृंखला नजर आती है। हालांकि, सीजनल फूल-पौधे जितना खिलते हैं, उतना ही बिना मौसम के प्लांट्स खराब होते हैं। कुछ प्लांट्स के लिए बारिश अच्छी होती है। वे ऐसे में अच्छी तरह से खिल पाते हैं।

वहीं, कुछ ज्यादा पानी, ह्यूमिडिटी और नमी के कारण सड़ने लगते हैं। आज हम आपको ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय बहुत सुंदर लगते हैं। साथ ही इन्हें लगाने से आपकी जेब पर दबाव भी नहीं पड़ेगा। 

चंपा

चंपा जैस्मीन की तरह दिखने वाला यह फूल मानसून में खूब अच्छी तरह खिलता है। इसकी खुशबू भी पूरे एरिया को महका देती है। चंपा के फूल विभिन्न रंगों में आते हैं, जिनमें सफेद, गुलाबी, लाल और पीला शामिल हैं। ये फूल आमतौर पर हिंदू पूजा अनुष्ठानों में उपयोग किए जाते हैं और पवित्रता, भक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक माने जाते हैं। 

champa houseplants

बेगोनिया

यह भी एक ऑर्नामेंटल प्लांट है जो मानसून में बहुत अच्छी तरह से विकसित होता है। इनका खूबसूरत रंग बारिश में और भी खूबसूरत लगता है। गुलाबी, लाल और येलो के शेड्स में ये फूल खिलते हैं। आप इन्हें अपने गार्डन या बाल्कनी में लगा सकते हैं। बेगोनिया एक ऐसा कलरफुल फ्लावरिंग प्लांट है, जो रंग और कंट्रास्ट के साथ गर्मी और नमी दोनों में अच्छी तरह से खिलते हैं। हर दो से चार दिन में इन्हें पानी देना अच्छा होता है। जब मौसम गर्म और शुष्क होता है तो आपको अधिक बार पानी देने की आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़ें:  सालभर फूलों से महकने वाले इन पौधों से सजाएं अपना गार्डन

स्पाइडर प्लांट

इन्हें स्पाइडर प्लांट्स इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसकी पत्तियां पतली और लंबी होती हैं। यह हैंगिंग पॉट्स पर सबसे अच्छे लगते हैं, जहां उनकी पत्तियां प्लांटर्स के किनारों पर आराम से लटक सकती हैं। घर के अंदर रखने के लिए यह बेस्ट प्लांट है और गर्मियों में इसे खासतौर से आउटडोर ही उगाना चाहिए। गर्म और ह्यूमिड टेंपरेचर, जो मानसून में होता है, इसके लिए अच्छा होता है। इन्हें पानी देने के लिए भी कम से कम 4-5 दिन का वेट करना चाहिए (स्पाइडर प्लांट के फायदे)। 

यह विडियो भी देखें

एग्रेटम

इन्हें फ्लॉस फ्लावर भी कहा जाता है और चूंकि यह गुच्छे में विकसित होता है, तो आप इन्हें फ्लावर बेड्स की तरह लगा सकते हैं। बाउंड्री या किनारों पर यह काफी अच्छे लगते हैं और बारिश के चलते अच्छी तरह खिलते हैं। इनके सुंदर नीले फूल आपके पूरे गार्डन को खूबसूरत दिखाएंगे। ध्यान रखें कि जब बाहर मिट्टी गर्म हो जाए तो एग्रेटम के पौधों को बीज से लगाना शुरू किया जा सकता है। यह मानसून में नहीं, बल्कि पूरे साल अच्छी तरह विकसित हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 45 रुपये में घर ले आएं ये फूल-पौधे

marigold housplant

गेंदा

गेंदा मानसून के मौसम में खिलने वाला फूल है। ये फूल पीले, नारंगी और लाल सहित कई रंगों में आते हैं। इसका फूल पूजा में बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है। सही देखभाल की मदद से इसे अच्छी तरह विकसित किया जा सकता है। गेंदे के फूल को दिन में कुछ देर की धूप की आवश्यकता होती है। इसे पानी भी रोजाना देना चाहिए। इन्हें गार्डन या बाल्कनी में उगाया जा सकता है (गेंदे के फूल का महत्व)। 

इसके अलावा भी ऐसे कुछ फूल-पौधे हैं, जिन्हें आप मानसून में अपने घर ला सकते हैं। आपके आसपास में मौजूद नर्सरी में जाकर आप बरसात के प्लांट्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

 

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।