Liquid Fertilizer: क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल, जानें

Liquid Fertilizer For Indoor Plants: गार्डनिंग करना आजकल हर कोई पसंद करता है। जब भी किसी को समय मिलता है तो किचन गार्डन में फल या सब्जियों का पौधा लगाते रहते हैं, लेकिन कई बार देखा जाता है कि किचन गार्डन में लगे पौधों की ग्रोथ अचानक से रुक जाती है। ग्रोथ रुकने की वजह से कई बार पेड़-पौधों में फल-फूल और सब्जी निकलना बंद हो जाते हैं।
इसलिए पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए कई बार कुछ चुनिंदा खाद का इस्तेमाल करना बेस्ट उपाय माना जाता है। कई लोगों का मानना होता है कि पौधे की ग्रोथ के लिए लिक्विड खाद का इस्तेमाल करना भी एक उपाय हो सकता है।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लिक्विड फर्टिलाइजर क्या होता है और इसे पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
लिक्विड फर्टिलाइजर क्या है?

लिक्विड फर्टिलाइजर या खाद का इस्तेमाल करने से पहले यह जान लेते हैं कि ये क्या है। पेड़-पौधों में घोल/तरल पदार्थ के रूप में डाला जाने वाला उर्वरक लिक्विड खाद या फर्टिलाइजर होता है। दरअसल, जैविक खाद में कुछ विशेष मिश्रण को डालकर तरल खाद का निर्माण किया जाता है। तरल खाद को कई लोग एनपीके या फिर सीवीड फर्टिलाइजर के नाम से जानते हैं।
किचन गार्डन में लिक्विड खाद का इस्तेमाल कैसे करें?

जिस तरह नॉर्मल खाद या जैविक खाद का इस्तेमाल करने का तरीका होता है ठीक उसी तरह तरल खाद का इस्तेमाल करने का भी तरीका होता है। इसके लिए आप तरल खाद को 2 तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पहला तरीका- 3-4 चम्मच लिक्विड खाद को 1 लीटर पानी में अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को मिट्टी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। मिट्टी में लिक्विड को मिक्स करने के बाद मिट्टी को गमले में डालकर बराबर कर लें।
- दूसरा तरीका- इसके लिए सबसे पहले 3-4 चम्मच लिक्विड फर्टिलाइजर को 1 लीटर पानी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों के पत्तों पर अच्छे से छिड़काव कर लें। जड़ के आसपास भी छिड़काव कर सकते हैं।(गमले की मिट्टी को ऐसे बनाएं उपजाऊ)
इसे भी पढ़ें:सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
गार्डन में लिक्विड खाद का कब इस्तेमाल करना चाहिए?

किसी ही खाद को पौधे के इस्तेमाल करते हैं तो उसका एक तरीका और समय भी होता है। अगर गलत तरीके और गलत समय पर लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं पौधे कभी भी मर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- कहा जाता है कि लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल सुबह या फिर शाम को करना चाहिए।
- लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल 2-3 हफ़्तों में एक बार से अधिक नहीं करना चाहिए।
- नोट: तेज धूप में लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से पौधे के पत्ते मर भी सकते हैं या फिर निशान भी पड़ सकते हैं।
किन पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं?

लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल आप कई पौधों में आसानी से कर सकते हैं। इसे आप टमाटर, हरी मिर्च, नींबू, गोभी, प्याज, भिंडी आदि सब्जी के पौधों के साथ-साथ गेंदे का पौधा, गुलाब का पौधा, चमेली का पौधा आदि कई पौधों में कर सकते हैं।(इंडोर प्लांट्स के लिए बेस्ट खाद)
इसे भी पढ़ें:परवल का भरवां पसंद है तो गार्डन में ऐसे लगाएं उसका पौधा
कुछ बेहतरीन होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर पर भी कई चीजों से लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं। जैसे-केले के छिलके, प्याज के छिलके या फिर चाय पत्ती से भी आप होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें और अपना सुझाव दें।
Image Credit(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।