(pradosh vrat 2024 dos and donts) सनातन धर्म में हर पर्व, तिथि का विशेष महत्व है। वहीं प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन क्या करना चाहिए? (Pradosh vrat 2024 Dos)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में उठकर स्नान-ध्यान करें।
- स्वच्छ वस्त्र धाण करें और व्रत संकल्प लें।
- उसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें।
- महादेव की पूजा करते समय शिवलिंग पर श्वेत चंदन, फूल, भांग और बेलपत्र अर्पित करें।
- इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) के साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा-पाठ करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और मनवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat 2024 Date: कब रखा जाएगा मार्च माह में दूसरा प्रदोष व्रत, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
प्रदोष व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Pradosh Vrat 2024 Donts)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।
- इस दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
- इस दिन मन को शुद्ध रखना चाहिए।
- प्रदोष व्रत के दिन किसी भी व्यक्ति के बारे में गलत ने सोचें और कहें।
- इस दिन व्रती जातकों को काले रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
- शिव जी की पूजा में तुलसी दल, नारियल का जल और कुमकुम अर्पित नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप (Pradosh Vrat Mantras 2024)
प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
- उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव नामावली मंत्र का जाप करें
- श्री शिवाय नम:
- श्री शंकराय नम:
- श्री महेश्वराय नम:
- श्री सांबसदाशिवाय नम:
- श्री रुद्राय नम:
- ओम पार्वतीपतये नम:
- ओम नमो नीलकण्ठाय नम:
शिव गायत्री मंत्र का जाप करें
- ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
शिव आरोग्य मंत्र का जाप करें
- माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
- आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
- ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
प्रदोष व्रत के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों