
दुनिया में हर तरह के देश है, कुछ बेहद अमीर तो कुछ बेहद गरीब। आज हम आपको बेहद गरीब देशों के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। यहां के लोग कैसे रहते हैं क्या करते हैं सबकुछ। इन सभी चीजों को जानने के लिए आपको आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। इसमें हम आपको देशों से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं।
दुनिया के कई देश तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी अर्थव्यवस्था में भी सुधार हो रहा है पर दुनिया के गरीब देशों में पहले नंबर पर बुरुंडी आता है। हालांकी काफी कम लोग जानते हैं कि बुरुंडी के अलावा भी कई देश है जो काफी गरीब है। आज हम आपको बुरुंडी के अलावा कुछ गरीब देश के बारे में बताने वाले है।

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की बात करे तो यह गरीब होने के लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। यह देश कई दशको तक फ्रांस का उपनिवेश रहा था जिसे सन 1960 में फ्रांस से मुक्ति मिली। वही इस देश में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, आतंरिक गृहयुद्ध, हिंसा ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया जिससे यह देश कभी भी उभर नहीं पाया। ऐसे में इस देश को सबसे ज्यादा गरीब होने का टैग मिला। (एजुकेशन के मामले में बेस्ट है ये 7 देश)
इसे जरूर पढ़ें: जानिए क्यों बुरुंडी है दुनिया का सबसे गरीब देश
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो आता है। इस देश को भी सबसे ज्यादा गरीब होने का टैग मिल चुका है। हालांकि इस देश में प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है इसके बावजूद यह देश गरीब है। ये देश दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे हिंसक संघर्ष को झेल रहा है। यहां रहने वाले लोगों की हालात काफी ज्यादा खराब है। गृहयुद्ध इस देश के लिए आम बात है, यहीं कारण है कि या तो यहां से लोग भाग जाना चाहते हैं या उनकी मौत हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: इन देशों में नौकरी करने के लिए आसानी से मिल सकता है आपको वीजा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।