herzindagi
why burundi is the poorest country in hindi

जानिए क्यों बुरुंडी है दुनिया का सबसे गरीब देश

आपने ऐसे कई देशों के बारे में सुना होगा जो बहुत अमीर हैं, पर क्या आपको पता है कि बुरुंडी क्यों दुनिया का सबसे गरीब देश है? आइए हम आपको इस लेख में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-01, 11:38 IST

दुनिया के कई देश तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी अर्थव्यवस्था में भी सुधार हो रहा है पर दुनिया के गरीब देशों में पहले नंबर पर बुरुंडी आता है। यहां लोगों को जीवन जीने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी बड़ी मुश्किल से मिलती हैं, पर आखिर इस देश में ऐसा क्यों है आइए इस लेख में जानते हैं।

क्यों गरीब है यह देश?

poorest country in the world

बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। इंग्लैंड और अमेरिका के द्वारा इस देश पर शासन किया गया था। जब यह देश आजाद हुआ तो इस देश में आर्थिक हालत सही थी पर साल 1996 से हालात बदल गए।

साल 1996 से लेकर साल 2005 तक तुत्सी, त्वा और हुतु जनजातियों में एक बड़ा जातीय संघर्ष चला और इसमें लाखों लोगों की जान गई। इसके बाद से ही इस देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। धीरे-धीरे देश आर्थिक रूप से पिछड़ते हुए गरीब होता चला गया। इस देश की आर्थिक स्थिति में गिरावट शुरू हुई जो आज तक जारी है और यह दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची में आ गया।

इसे भी पढ़ें-इन देशों में नौकरी करने के लिए आसानी से मिल सकता है आपको वीजा

मृत्यु दर प्रति भी है बहुत अधिक

बुरुंडी में शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 शिशुओं में से 87.8 शिशुओं की मौत हो जाती है। यहां लोगों को भरपेट भोजन भी नहीं मिलता है जिस कारण से शिशु की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-इंडोनेशिया से लेकर मालदीव तक, इन देशों में घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को नहीं लेना पड़ता है वीजा

ये देश भी हैं बहुत गरीब

मध्य अफ्रीकी गणराज्य भी गरीब देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो है। इस देश में प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है पर फिर भी यह देश बेहद गरीब है।(ग्वालियर जाएं तो जरूर देखें ये मंदिर)

इस देश में अभी भी ऐसी स्थिति है कि यहां पर ग्रामीण इलाकों में लोगों को बिजली और मूलभूत सुविधाओं के बिना रहना पड़ता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- facebook

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।