पूजा बेदी अपने दौर की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी अदाओं और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर पूजा चर्चा का विषय बनी हैं, ऐसे में उन्हें लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है।
1990 के दौर में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी एक कंडोम ऐड में नजर आईं थीं। ये कंडोम का ऐड उन दिनों खूब चर्चा में रहा था, इतना ही नहीं इस ऐड को लेकर खूब बवाल मचा था। उस समय के हिसाब से पूजा का यह विज्ञापन इतना बोल्ड था कि दूरदर्शन ने इसे बैन कर दिया गया था।
अब सालों बाद पूजा बेदी से इस विवादित वीडियो पर रिएक्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया है। उनका मानना है कि इस ऐड के जरिए ही भारत में सेक्सुअल क्रांति की शुरुआत हुई थी।
कंडोम ऐड पर पूजा ने किया रिएक्ट-
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस पूजा बेदी ने इस विषय पर खुलकर बात की थी। जहां उन्होंने कहा कि ‘विज्ञापन को चाहे भारत में बैन कर दिया गया था, लेकिन वेस्टर्न पब्लिकेशन ने इसे भारत में सेक्सुअल क्रांति की शुरुआत माना है'। ये ऐड कामसुत्र कंडोम ब्रांड का था, जिसे गोवा के लीजेंडरी एडमैन Alyque Padamsee ने शूट किया था।
बेहद बोल्ड है पूजा का यह विज्ञापन-
यह गलत नहीं होगा की पूजा का यह कंडोम विज्ञापन काफी बेबाक है। ऐड में पूजा बेदी रॉबिनसन के साथ शावर लेती नजर आई हैं, जो कि अपने जमाने के सुपरमॉडल थे। ऐड में पूजा बेदी का हॉट और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। उस समय के हिसाब से इस ऐड का कंटेंट काफी बोल्ड था, जिस वजह से दूरदर्शन ने इस विज्ञापन को बैन कर दिया था।
इसे भी पढ़ें-युविका चौधरी से लेकर तापसी पन्नू तक, साल 2021 के सबसे बड़े विवाद
दूरदर्शन पर बैन होने के बावजूद भी खूब चर्चा में था यह ऐड-
भले ही दूरदर्शन पर इस ऐड को बोल्डनेस के कारण बैन कर दिया गया हो, लेकिन अन्य टीवी चैनलों पर इस ऐड ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस कारण पूजा बेदी को बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिना जाने लगा। बोल्डनेस के चलते उन्हें सेक्स सिम्बल का खिताब दे दिया गया।
दोबारा कंडोम के ऐड में नजर आईं पूजा बेदी-
एक्ट्रेस पूजा बेदी साल 2019 में एक बार फिर कंडोम का एंडोर्समेंट करती नजर आईं, जहां उन्होंने एंडोर्समेंट के दौरान महिलाओं के फेक ऑर्गैजम जैसे बोल्ड टॉपिक पर खुलकर बात की। ज्यादातर महिला एक्ट्रेसेस ऐसी बोल्ड इमेज बनाने से बचना चाहती हैं, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पूजा बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस हैं।
इसे भी पढें-ये हैं बॉलीवुड की 6 सबसे Controversial शादियां, कहीं बदला धर्म तो कहीं टूटी दो बार शादी
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस पूजा बेदी-
View this post on Instagram
पूजा बेदी की डेब्यू फिल्म ‘विशकन्या’ थी। इसके बाद उन्हें ‘जो जीता वही सिंकदर’ में देखा गया। बता दें 90 के दशक में पूजा कई फिल्मों का हिस्सा रहीं थी। हालांकि पूजा अब एक्टिंग नहीं करती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं।
पूजा बेदी की मां की बोल्डनेस के चर्चे-
पूजा की मां प्रोतिमा बेदी एक मशहूर डांसर और मॉडल थीं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके अफेयर और न्यूड तस्वीरों की रहा करती थीं। उन्होंने एक्टर कबीर बेदी से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि कबीर के जाने के बाद प्रोतिमा की जिंदगी के में और भी कई लोग आए। लेकिन वो शादीशुदा थे, जिस वजह से कुछ समय बाद सभी अपनी फैमिली के पास वापिस लौट गए। पूजा की तरह उनकी मां का जीवन भी कंट्रोवर्सीज से भरा था।
तो एक्ट्रेस पूजा बेदी के कंडोम ऐड से जुड़ी जरूरी जानकारियां, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों