Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    युविका चौधरी से लेकर तापसी पन्नू तक, साल 2021 के सबसे बड़े विवाद

    साल 2021 में कई ऐसे मामले रहे हैं, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है-
    author-profile
    Published - 06 Dec 2021, 16:32 ISTUpdated - 27 Dec 2021, 20:02 IST
    year ender  bollywood biggest controversy

    साल 2021 कई सेलेब्स के लिए अच्छा नहीं रहा है। इसकी वजह से वह पूरे साल विवादों में बने रहे है। बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा भी कई ऐसे मामले रहे हैं, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। कोरोना महामारी की वजह से एक तरफ जहां लोग इस साल अपनी सामान्य जिंदगी में वापस आ रहे थे, वहीं कुछ लोगों के लिए यह साल एक बुरे अनुभव की तरह रहा। साल की शुरुआत में कई ऐसे मामले रहे हैं, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे हैं। इसके अलावा इस साल आर्यन खान से लेकर कंगना रनौत जैसे कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं, जो विवादों से घिरे रहे हैं। ऐसे में आज कुछ ऐसे मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल मामलों का जिक्र करेंगे, जो 2021 में लोगों के बीच सुर्खियों का विषय बना रहा। 

     

    1तांडव

    tandav

    सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज 2021 के शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद लोग इसके खिलाफ बोलने लगे थे। लोगों के मुताबिक, इस सीरीज में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गई हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म के निर्माता को लेकर लोगों ने एफआईआर तक दर्ज करवा दिए थे। दरअसल फिल्म में एक सीन है, जहां एक्टर मुहम्मद जीशान अयूब भोलेनाथ के अवतार में 'आजादी' बोलते दिखाई दिए। इस सीन की वजह से काफी विवाद हुआ था, लोगों ने पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करवाए थे। विवाद को बढ़ता देख निर्माता ने सीन को डिलीट कर दिया। इसके साथ निर्माता ने माफीनामा भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था।

    2तापसी पन्नू

    actress taapsee

    इस साल तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और विकास बहल जैसे कई सेलेब्स के घर पर आईटी के छापे पड़े थे। ऐसा बताया गया कि टैक्स चोरी की वजह से इन सेलेब्स के घर छापा पड़ा था। इसकी वजह से ये बॉलीवुड सेलेब्स विवादों में आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास बहल, अनुराग कश्यप और मधु मेंटेना के घर पर छापेमारी फैंटम फिल्म्स में टैक्सी चोरी को लेकर हुई थी। ये तीनों इस प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। इसके अलावा तापसी पन्नू भी आईटी के रडार में रही थी। हालांकि, उन्होंने ट्वीट से साफ कर दिया था कि आईटी किन-किन मामलों को लेकर उनसे पूछताछ की थी। बता दें कि अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू जैसे कई सितारे हैं, जो अपने आउटस्पोकन स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और वह सरकार के खिलाफ भी अक्सर अपनी राय देते रहते हैं।

    3मिंत्रा लोगो

    myntra logo

    Myntra हमेशा से फैशन लवर के लिए पहली पसंद रहा है। फिर चाहे कपड़े हो या फिर एक्सेसरीजस, खरीदारी के लिए लोग अक्सर इसके ऐप का इस्तेमाल करते है। हालांकि, 2021 में मिंत्रा अपने लोगो की वजह से विवादो में रहा। दरअसल, मिंत्रा ने अपना लोगो को चेंज किया था, जिसे लेकर लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया था। ई- कॉमर्स वेबसाइट पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा था। लोगों के अनुसार, नया लोगो नग्न महिला की तरह दिखता है। वहीं समय के साथ इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में मिंत्रा ने अपना ब्रांड लोगो बदल दिया।

    4इंडियन आइडल

    indian idol

    साल के शुरुआत में फेमस सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, शो में किशोर कुमार के बेटे को बुलाया गया था। इसके बाद अमित कुमार ने इंडियन आइडल के मेकर्स की पोल खोल दी थी। उन्होंने बताया कि शो में वह पैसों के लिए गए थे और मेकर्स के कहने पर कंटेस्टेंट की तारीफ की थी। उनके इस कमेंट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर शो का काफी मजाक उड़ाया था। वहीं शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए पवनदीप राजन और अरुणिमा कांतिलाल अपने लव एंगल को लेकर भी चर्चा में बने रहे। इसके अलावा शो अन्य कंटेस्टेंट को लेकर भी विवाद हुआ था। दरअसल, इंडियन आइडल 12 में नजर आने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट दूसरे सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आ चुके थे। वहीं शो में कंटेस्टेंट की प्रतिभा को दिखाने के बजाय उनकी दर्दभरी कहानी पर अधिक फोकस किया जा रहा था। यही नहीं कई बार जज उनकी दर्द भरी कहानी को सुनने के बाद रोने भी लगते थे। इन वजहों को लेकर लोगों ने शो का काफी मजाक बनाया गया था।

    इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना से सान्या मल्होत्रा तक, रिएलिटी शोज में रिजेक्ट हो गए थे ये 6 एक्टर्स

     

    5फैमिली मैन

    family man

    मनोज बाजपेयी, प्रियामणी स्टारर वेब सीरीज फैमिली मैन लोगों के बीच लोकप्रिय बना रहा। वेब सीरीज का पहला सीजन लोगों को खूब पसंद आया था, ऐसे में दूसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, दूसरा सीजन रिलीज होने विवादों से घिर गया था। दक्षिण के लोगों को आतंकवादियों के रूप में दिखाने की वजह से वेब सीरीज को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। दरअसल, वेब सीरीज के ट्रेलर में श्रीलंका में अपने हितों के लिए लड़ रहे तमिल विद्रोहियों के देश को नुकसान पहुंचाने के लिए आईएसआईएस से हाथ मिलाने की बात कई गई थी। विवादों में आने के बाद लोगों ने इस सीरीज को एंटी तमिल बताया था।

     

    6युविका चौधरी

    yuvika chaudhari

    युविका चौधरी का एक वीडियो विवादो में आ गया था। दरअसल, उन्होंने इस वीडियो में जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। बढ़ते विवाद के बाद लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। बता दें कि एक्ट्रेस अपना एक व्लोग सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उनके पति प्रिंस नरुला हेयरकट करवा रहे थे। इसमें युविका चौधरी कहती हैं कि जब भी मैं व्लोग बनाती हूं भंगी की तरह खड़ी हो जाती हूं। मैं बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही। जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने की वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गई थी। इसके बाद उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों से माफी मांगी और बताया कि यह उनसे गलती से हो गया था, उन्हें इस शब्द का मतलब नहीं पता था।

     

    7मुनमुन दत्ता

    munmun datta

    टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी 2021 में विवादों में छाई रही। दरअसल, उन्होंने भी एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब सुनाया। यही नहीं उनकी गिरफ्तारी के लिए ट्विटर #ArrestMunmunDutta ट्रेंड करने लगा था। लोगों के गुस्से को देखते हुए मुनमुन दत्ता ने वीडियो को हटाया और लोगों से माफी भी मांगी।

     

    8खान सर

    khan sir

    यूट्यूबर 'खान सर' युवाओं के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। दरअसल, खान सर यूट्यूब पर जनरल स्टडीज पढ़ाते हैं और उनके चैनल का नाम खान जीएस रिसर्च सेंटर है। बिहार के रहने वाले खान सर की पहचान को लेकर विवाद शुरू हुआ था। हिंदू हैं या फिर मुस्लिम, यह कह पाना मुश्किल था। लोगों के अनुसार, वह अपना धर्म छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि उनकी ऐसी कई तस्वीरें हैं, जहां वह हिंदू त्योहारों में शामिल होते देखा गया। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया था।

    9आर्यन खान

    star kid aryan khan

    2021 शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए अच्छा नहीं रहा। दरअसल, ड्रग्स केस मामले में नाम आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनसीबी ने उनपर कई आरोप लगाए थे। यही नहीं, इस केस में उन्हें कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। इसकी वजह से आर्यन खान काफी विवादों में बने रहे। वहीं इस दौरान बॉलीवुड कई सेलेब्स आर्यन खान के सपोर्ट में नजर आए। हालांकि, अदालत के चक्कर लगाने के बाद और कई दिनों तक जेल में गुजारने के बाद आर्यन खान को बेल मिल गई थी, लेकिन ड्रग्स केस में आने के बाद से ही आर्यन खान काफी समय तक विवादों में बने रहे थे।

    इसे भी पढ़ें: घर में आर्यन को नहीं है शर्टलेस होने की इजाज़त, इस वजह से शाहरुख खान ने दी थी हिदायत

     

    10कंगना रनौत

    kangna comments

    अपने बेबाक राय रखने के लिए कंगना रनौत पूरे साल सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड को निशाने पर लेना हो या फिर सरकार के पक्ष में बोलना हो, कंगना हमेशा अपने राय को बेबाकी से रखती हैं, हालांकि, कई बार इसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं बीते महीने भारत की आजादी को लेकर कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि 'आजादी 1947 में हमें भीख में मिली थी, आजादी तो साल 2014 में मिली है'। इसकी वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया था। आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से वह अभी तक विवादों में बनी हुई हैं।