अपने संगीत पर फैमिली के लिए करना चाहती हैं डांस? इन गानों से जीतें सबका दिल

अपनी शादी वाले दिन अगर आप माता-पिता के लिए अच्छे गानों पर डांस करना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ विकल्प आपके बेहद काम आ सकते हैं।
Updated:- 2025-09-23, 20:47 IST
dance song for family

माता-पिता के लिए लड़की की शादी जीवन का सबसे बड़ा इवेंट होती है। ऐसे में वे चाहते हैं कि दिन बेटी के लिए बेहद ही यादगार रहे। वही, बेटी भी चाहती है कि माता-पिता को इस दिन स्पेशल फील करवाया जाए। यदि आप भी अपनी शादी वाले दिन अपने माता-पिता के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो आप अपने संगीत पर यहां दिए गानों को अपनी माता-पिता को डेडिकेट कर सकती हैं। इन गानों पर थिरक कर आप अपने माता-पिता से जाहिर कर सकते हैं कि आप उनसे कितना प्रेम करती हैं। ऐसे में इन गानों के बारे में पता होना जरूरी है। इस लेख के बारे में जानते हैं, इनके बारे में...

परिवार वालों के लिए किन गानों पर करें डांस?

अगर आप माता-पिता के लिए सगाई पर डांस करना चाहती हैं, तो यहां दिए गाने की मदद ले सकती हैं-

  • फिल्म राजी का गाना दिलबरो, जिसके लिरिक्स हैं, उंगली पकड़ के तूने चलना सिखाया था। गाने पर पिताजी के लिए डांस किया जा सकता है। यह गाना हर्षदीप कौर, विभा सर्राफ और शंकर महादेवन ने गया है। वहीं संगीत शंकर एहसान लॉय द्वारा दिया गया है। इस गाने में पिता और बेटे के बीच का संबंध दर्शाया गया है।

wedding

  • माता के लिए आप शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से तुझ में रब दिखता है गाने पर डांस कर सकती हैं। इस गाने को रूप कुमार राठौर और श्रेया घोषाल ने गया है और जयदीप साहनी ने इसके बोल लिखे हैं।
  • अपने भाई के लिए आप फिल्म ब्रीद- इन्टू द शैडोज से अरिजीत की आवाज में गया गया गाना ओ वीर मेरे पर कर सकते हैं। इस गाने को शंकर एहसान लॉय में संगीत दिया है।

इसे भी पढे़ं - गरबा में नाचते-नाचते बालों का हाल हो जाता है बेहाल, तो जानें इन्हें फ्रिज-फ्री रखने के जबरदस्त हैक

  • यदि आप अपनी सासू मां के लिए कोई अच्छा गाना तलाश कर रही हैं तो ऐसे में आप हम साथ साथ हैं मूवी का गाना मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया पर डांस कर सकती हैं। यह गाना अलका याग्निक कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल रविंद्र रावल ने लिखे हैं।

wedding (2)

  • वहीं, ससुर के लिए यदि आप कोई अच्छा गाना तलाश कर रही हैं तो आप 1973 में रिलीज हुई फिल्म आ गले लग जा से मेरा तुझसे है पहले का नाता कोई गाना सुन सकती हैं।
  • दिल धड़कने दो से 'गल्लां गुडियां' - यह गाना दूल्हा और दुल्हन के सबसे करीबी दोस्तों के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - 2025 की दुल्हनें अपने संगीत को बना रही हैं स्पेशल, सोलो डांस के लिए चुन रही हैं ये पुराने गाने

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।