Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:33 AM IST

Top 5 Trending Songs: पूरे हफ्ते धूम मचा रहे हैं ये 5 गाने, अपनी वीकेंड प्लेलिस्ट में तुरंत ऐड करें

इन दिनों कुछ ऐसे गाने हैं जो लोगों की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं। ऐसे में आपको इन गानों के बारे में पता होना जरूरी है। आप भी इन्हें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकती हैं। जानते हैं, उनके बारे में...
Updated:- 2025-10-17, 21:52 IST
top trending song

गाने न केवल आपके मन को खुश कर सकते हैं बल्कि मनोरंजन का बेहतर साधन भी हैं। गाड़ी में जाना है तो बोर होने से बचने के अक्सर लोग गाने चला लेते हैं। वहीं, महिलाएं घर पर रहकर गाने सुनकर अपना दिन गुजार देती हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इन दोनों सबसे ज्यादा कौन से गाने सुने जा रहे हैं। आप इन्हें अपनी प्लेलिस्ट में भी शामिल कर सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इन दोनों सबसे ज्यादा कौन-से गाने लोग पसंद कर रहे हैं। पढ़ते हैं आगे...

इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं ये गाने

पहले नंबर पर सैयारा मूवी का टाइटल सॉन्ग सैयारा काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, इस मूवी को आए हुए समय हो गया है लेकिन गाना अभी भी ट्रेंडिंग बना हुआ है। इसको फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं संगीत तनिष्क बागची का है। इसके लिरिक्स लोगों के मन को छू जाने वाले हैं। ऐसे में आप इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकती है। इससे अलग इन दोनों इसका फीमेल वर्जन भी काफी प्रसिद्ध हो रहा है। गाने का फीमेल वर्जन नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है।

1 (65)

इन दिनों वॉर 2 मूवी ओटीटी पर कमाल कर रही है तो वही इसका गाना आवा जावा किसी से कम नहीं है। यह टॉप 3 में बना हुआ है और इसके लिरिक्स बेहद ही पसंद किए जा रहे हैं। अरिजीत सिंह का यह गाना आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकती हैं। वहीं, इसमें फीमेल आवाज निकिता गांधी ने दी है। ऐसे में यह गाना आपकी पसंद बन सकता है।

चौथा गाना सैयारा मूवी का बर्बाद है। यह गाना जुबिन नौटियाल की आवाज में गाया गया है और इन दिनों ये काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप इसे भी अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - इन 10 ट्रेंडिंग गानों से अपनी जयमाला को बनाएं यादगार, तालियों से गूंज उठेगा स्टेज

पांचवा गाना परम सुंदरी मूवी का है, जिसका नाम है परदेसिया। इसके लिरिक्स जितने प्यारे और सुंदर हैं जो लोगों का मन अपनी तरफ मोह लेते हैं। ऐसे में यह आपकी पहली पसंद भी बन सकता है। इस गाने में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद ही अलग अंदाज में नजर आए हैं। ऐसे में आप इसे अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकती हैं।

2 (61)

अन्य गानों की बात करें तो सैयारा मूवी का धुन, दो पत्ती का रांझणा और वार 2 मूवी का जनाबे आली काफी पसंद किया जा रहा है। ये तीनों ही गाने आपकी प्लेलिस्ट में चार चांद लगा सकते हैं। इसके अलावा मेट्रो इन दोनों का गाना कायदे से काफी ट्रेंड कर रहा है। यह भी आपकी प्ले लिस्ट में सज सकता है।

इसे भी पढ़ें - अपनी Pre-Wedding में जानें से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, वरना अच्छी नहीं आएंगी तस्वीरें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।