2025 की दुल्हनें अपने संगीत को बना रही हैं स्पेशल, सोलो डांस के लिए चुन रही हैं ये पुराने गाने

किसी भी लड़की के लिए शादी एक बड़ा दिन होता है। ऐसे में वे इस दिन को खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। वहीं शादी में कई फक्शंस भी होते हैं, जैसे - हल्दी, मेहंदी, लगन आदि। इनमें से एक स्पेशल फक्शन भी होता है, सगाई का। सगाई पर लड़कियां अपने पार्टनर के लिए सोलो परफोर्मेंस देती हैं। बता दें कि आजकल दुल्हन नए गानों की जगह पुराने गानों का चुनाव कर रही हैं। यदि आपकी भी आने वाले कुछ महीनों में शादी है और आप अपने लिए कोई अच्छा सा गाना तलाश कर रही हैं तो यहां दिए गए ऑप्शंस आपके बेहद काम आ सकते हैं। इस लेख में आपको बताएंगे कि आपको किन पुराने गाने पर डांस कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
1 - सजना है मुझे
आजकल लड़कियां 'सजना है मुझे सजना के लिए' गाने पर डांस कर रही हैं। ये गाना फिल्म सौदागर (1973) का है, जिसे आशा भोसले ने आवाज दी थी, वहीं इसका संगीत रवींद्र जैन द्वारा दिया गया था। ये ट्रेंडिंग गानों में ये एक है।
बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के रूप में अमिताभ बच्चन, नूतन और पद्मा खन्ना थीं।
2 - ये इश्क हाए - जब वी मेट
'ये इश्क हाए गाना' फिल्म जब वी मेट से लिया गया है, ये बॉलीवुड की अच्छी फिल्मों से एक है। इस गाने पर भी लड़कियां जमकर नाच रही हैं। बता दें, ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई और इसमें मुख्य भूमिका के रूप में शाहिद कपूर और करीना कपूर थे।
3 - पिया तोसे नैना लागे रे (कवर)
'पिया तोसे नैना लागे रे गाना', लड़कियों की पहली पसंद बनता दिखाई दे रहा है। ये 1965 में रिलीज हुई फिल्म गाइड से लिया गया है। वहीं, इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और इसका संगीत एसडी बर्मन द्वारा दिया गया था।
इसे भी पढ़ें - Clutch For Bride: दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये 4 लेटेस्ट क्लच, आपके लुक को बना देंगे परफेक्ट
4 - याद पिया की आने लगी - नया वर्जन
याद पिया की आने लगी गाना किसी मूवी का नहीं बल्कि यह एक पॉपुलर गाना है, जो फाल्गुनी पाठक द्वारा गाया गया था। ये गाना 1999 में रिलीज हुआ।
हालांकि, अब इसका रिमिक्स वर्जन आया है, जिसे नेहा कक्कर ने आवाज दी है।
5 - कजरा मोहब्बत- रिमिक्स
बता दें, कजरा मोहब्बत वाला गाना भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का है। ये गाना 1965 में रिलीज हुई फिल्म किस्मत का है, जिसमें आशा भोसले द्वारा गाया गया था। वहीं, नए वर्जन में शिल्पी राज की आवाज दी गई है।
6 - नई जाना-नेहा भसीन
नेहा भसीन का गाना "नई जाना" सदाबहार गाना है, जिसे ज्यादातर लड़कियां पसंद कर रही हैं। यह गाना उनकी आवाज़ में गाया गया सबसे मधुर है।
इसे भी पढ़ें - क्या शादी में दुल्हन को मिले सोने के जेवर पर भरना होगा टैक्स? जानिए Income Tax Rules
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।