Phulera Dooj 2023: हिन्दू धर्म में फुलेरा दूज का अत्यंत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। यह दिन बहुत खास माना जाता है क्यों कि फुलेरा दूज अबूझ मुहूर्त में पड़ती है। यानी कि इस दिन विवाह आदि कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं फुलेरा दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का शुभारंभ 21 फरवरी, दिन मंगलवार (मंगलवार के उपाय) को सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 22 फरवरी, दिन बुधवार को सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, फुलेरा दूज 21 फरवरी को मनाई जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें:Braj Holi Dates 2023: जानें किस दिन ब्रज धाम में मनाई जाएगी कौन सी होली
यूं तो पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है लेकिन पूजा के लिए फुलेरा दूज के दिन गोधुली मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा गोधुली मुहूर्त में की जाती है। इस दिन गोधुलि मुहुर्त शाम 6 बजकर 41 मिनट से शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन श्री कृष्ण (श्री कृष्ण आकर्षण मंत्र) और राधा रानी को फूलों से सजाया जाता है और उनपर जमकर फूल बरसाए जाते हैं। यह कुछ-कुछ बिहारी जी में खेली जाने वाली फूलों वाली होली से मेल खाता है। हालांकि इसका महत्व और यह दिन अलग है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें:Holi Horoscope 2023: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा होली का त्यौहार
फुलेरा दूज मुख्य रूप से ब्रज धाम में मनाया जाता है और इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को अबीर और गुलाल अर्पित किये जाते हैं। इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को माखन मिश्री का भव्य भोग भी लगाया जाता है। विवाह के लिए इस दिन को सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन हुआ विवाह संपन्नता से पूर्ण होता है।
तो ये थी फुलेरा दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व से जुड़ी सभी जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।