Wed Sep 16, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Holi Horoscope 2023: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा होली का त्यौहार

होली का पर्व सभी के जीवन में नए रंग जोड़ने का काम करता है। इस साल इस त्यौहार में आपकी राशि के लिए कौन से नए बदलाव आएंगे, ये जानने के लिए यहां विस्तार से पढ़ें राशिफल। 
Updated:- 2023-02-01, 17:54 IST
image

होली का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व की धूम काफी पहले से ही दिखाई देने लगती है। मथुरा समेत कई जगहों पर यह उत्सव एक सप्ताह से भी ज्यादा दिनों तक चलता है। इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण होलिका दहन और अलग-अलग रंगों से खेलना होता है।

ऐसा माना जाता है कि लोग इस पर्व के बहाने एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यही पर्व रिश्तों को समीप लाने में मदद करता है। होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और फाल्गुन की ही प्रतिपदा तिथि को रंग खेलने की प्रथा है।

ऐसा माना जाता है कि होली के पर्व में सभी राशियों के लोगों के जीवन में  कुछ बदलाव आ सकते हैं। अगर आप भी अपनी राशि के लिए इस त्यौहार का राशिफल जानना चाहते हैं तो ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से विस्तार से जानें आपके लिए कैसा होगा होली का पर्व। 

मेष राशि

aries zodiac horoscope holi

आपकी राशि के लिए होली का पर्व कई खुशियों से भरा रहेगा। आपका जीवन होली के रंगों के साथ खुशहाल हो जाएगा।  और रंग लेकर आने वाली है। चंद्रमा की अनुकूल स्थिति आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगी। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। 

वृषभ राशि 

आप होली के पर्व में अपने कुछ दूर के दोस्तों से मिल सकते हैं आपको अपने भाई-बहनों से पूर्ण सहयोग और प्रेम की प्राप्ति होगी। आपको कुछ अच्छे उपहार भी मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि 

gemini holi horoscope

यह पर्व इस साल आपके पेशेवर और पारिवारिक जीवन दोनों में बहुत आरामदायक स्थिति बनाने में मदद करेगा। आपको कुछ नए प्रमोशन मिल सकते हैं और परिवार के साथ रिश्ता मजबूत होगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। आप अपने जीवन में भी होली के रंगों का आनंद उठाएंगे और जीवन में सकारात्मकता आएगी। 

सिंह राशि 

leo zodiac holi horoscope

इस साल होली के पर्व के साथ आपके जीवन में पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप कई पुरानी गतिविधियों से उबरकर आएंगे। आपको इस बार पुराने रिश्तों से जुड़ने का मौका मिलेगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को होली के (होलिका दहन के टोटके) उत्सव में बहुत शांति महसूस होगी और आप हर एक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं और इससे आपको फायदा भी मिलेगा।  

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को इस होली में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है, लेकिन जल्द ही आप इससे बाहर निकलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। होली के कुछ दिनों बाद ही आपको धन लाभ होगा। 

 

वृश्चिक राशि 

आपके लिए होली का त्योहार बहुत अच्छा रहेगा। आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कोई नौकरी लग सकती है या जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, जीवन में आएगी खुशहाली

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों को इस होली के पर्व में सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो होली के बाद उसमें नया मोड़ आएगा। 

मकर राशि 

मकर राशि (मकर राशिफल 2023) के जातकों के लिए होली का त्योहार कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है। आप किसी नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं लेकिन कुछ आर्थिक हानियां होने के योग भी हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए होली का पर्व बहुत शुभ है और आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं लेकिन उनसे घबराएं नहीं और आगे बढ़ें। 

मीन राशि 

pisceas zodiac holi horoscope

मीन राशि के जातकों के लिए समय बहुत अच्छा है और आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव होंगे। आपको धन के नए अवसर मिलेंगे। होली का पर्व आपके जीवन में नए रंग जोड़ेगा। 

ये राशिफल आपकी राशि के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। होली के पर्व का भरपूर मजा उठाएं और यदि को समस्या आए भी तो घबराने की बजाय आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: pixabay.com , freepik.com, shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।