क्या पेट्रोल भरवाते समय सिर्फ देखती हैं '0'? तो कर रही हैं बड़ी गलती...इन चीजों पर भी नजर रखना है जरूरी

how to avoid petrol pump cheating: स्कूटी या गाड़ी में आप जब भी पेट्रोल भरवाने जाती होंगी, तब सिर्फ मशीन के जीरो को ही देखती होंगी। बस यहीं आप बड़ी गलती कर रही हैं। आइए, यहां जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर हेरा-फेरी से बचने के लिए जीरो के अलावा किन-किन चीजों पर नजर रखना जरूरी होता है।
Cheating At Petrol Pump

How Petrol Pump Fraud Starts From Zero:आजकल टू-व्हीलर या फोर व्हीलर लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। ऐसे में ज्यादातर घरों में कम से कम एक टू-व्हीलर या फोर व्हीलर जरूर होता है। अब जाहिर-सी बात है कि टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाना ही पड़ता है। जहां से अक्सर ही लोगों के साथ धांधलेबाजी की खबरें भी सुनने को मिलती रहती हैं। धांधलेबाजी और स्कैम की वजह से ही अक्सर पेट्रोल पंप की मशीन के मीटर में जीरो देखने की हिदायत दी जाती है। लेकिन, क्या मीटर पर जीरो देखना ही काफी होता है? नहीं, मीटर पर जीरो के अलावा पेट्रोल-डीजल भरवाते समय कई अन्य चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है।

अगर आप स्कूटी या गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय सिर्फ मशीन के मीटर पर जीरो देख रही हैं, तो बड़ी गलती कर रही हैं। क्योंकि, यहीं से पेट्रोल पंप वालों की धांधलेबाजी और हेरा-फेरी शुरू होती है। आइए, यहां जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर जीरो के साथ-साथ किन चीजों को देखना जरूरी होता है जिससे आपको चपत न लग सके।

पेट्रोल पंप पर जीरो के अलावा किन चीजों का रखें ध्यान?

  • जंप ट्रिक: पेट्रोल पंप पर जीरो देखना ही काफी नहीं होता है। क्योंकि, जब से पेट्रोल पंप वालों की यह ट्रिक सामने आई है तब से ही उन्होंने हेरा-फेरी के लिए अलग-अलग तरकीबें निकालनी शुरू कर दी हैं। इसी में से एक जंप ट्रिक भी है।

petrol pump meter zero importance

  • जंप ट्रिक में पेट्रोल पंप की मशीन का मीटर पर दिखता तो पहले जीरो ही है। लेकिन, इसके बाद सीधा 5 पर पहुंच जाता है और फिर पेट्रोल रिलीज होता है। ऐसे में आप जीरो देखकर खुश हो जाते हैं मगर आप हेरा-फेरी का शिकार हो जाती हैं।

  • आम भाषा में समझें तो 0 के बाद गिनती 1,2,3...इस तरह शुरू होनी चाहिए। लेकिन, पेट्रोल पंप की कई मशीनों पर यह जीरो के बाद सीधा 5 या 10 पर जंप करके पहुंच जाता है। इसी को जंप ट्रिक कहा जाता है। ऐसे में अगर किसी पेट्रोल पंप की मशीन पर आपको जीरो के बाद 1 या 2 नहीं दिखाई दे और सीधा 5 या 10 दिखे तो समझ जाइए कि जंप ट्रिक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • जंप ट्रिक में मशीन से कम पेट्रोल निकलता है, लेकिन पैसे पूरे काटे जाते हैं। यानी आप पैसे पूरे देते हैं और पेट्रोल कम मिलता है।

  • डेंसिटी चेक करें: हर पेट्रोल पंप पर फ्यूल की डेंसिटी अलग होती है। ऐसे में जब भी पेट्रोल या डीजल भरवाने जाएं तो डेंसिटी जरूर चेक करें।

  • क्योंकि, डेंसिटी ही तय करती है कि आपकी गाड़ी किस तरह परफॉर्म करने वाली है। ऐसे में अगर किसी पेट्रोल पंप पर फ्यूल की डेंसिटी कम है तो सिर्फ जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं। कम डेंसिटी वाला पेट्रोल आपकी गाड़ी के इंजन पर असर डाल सकता है। (मिलावटी पेट्रोल की पहचान)

  • डेंसिटी को पेट्रोल पंप की मशीन में अमाउंट और वॉल्यूम के बाद तीसरे नंबर पर देखा जा सकता है।

  • डिस्पेंसिंग मशीन: हर पेट्रोल पंप पर डिस्पेंसिंग मशीन का वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट लगाना जरूरी होता है। ऐसे में पेट्रोल भरवाते समय इस पर भी नजर रखनी चाहिए।

पेट्रोल पंप पर चल रही हेरा-फेरी के लिए कहां शिकायत करें?

petrol pump scams

अगर कोई पेट्रोल पंप हेरा-फेरी कर रहा है और आपको ऐसा लगता है तो बिना बहसबाजी में पड़े वीडियो प्रूफ बना लें। साथ ही पेट्रोल पंप से बिल जरूर लें। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर शिकायत करें। वहीं, आपकी शिकायत के बाद पेट्रोल पंप में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसका लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:पेट्रोल पंप पर क्यों फोन पर नहीं कर सकते बात, जानें

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP