(Papmochani ekadashi 2024 dos and donts) हिंदू धर्म में सभी तिथियों का विशेष महत्व है। सभी एकादशी तिथि को शुभ माना गया है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन किए गए व्रत से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति पापमोचनी एकादशी के दिन व्रत रखता है। उसे वैकुंठ की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में पापमोचनी एकादशी के दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करना शुभ माना जाता है और अशुभ भी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए? (Papmochani ekadashi 2024 dos)
- पापमोचनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करें।
- पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु जी की विधिवत पूजा अर्चना करें।
- इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
- पापमोचनी एकादशी के दिन काले तिल के उपाय करें। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।
- एकादशी तिथि के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। इससे अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मांगलिक दोष है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है।
- पापमोचनी एकादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन जरूर कराएं।
- इस दिन व्रत रखने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
- इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना लाभदायक साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2024: पापमोचनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
पापमोचनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Papmochani ekadashi 2024 donts)
- पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए।
- इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए और किसी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें।
- इस दिन मांस, मदिरा का सेवन करने से बचना चहिए।
- इस दिन कोई भी गलत काम करनेसे बचें।
- एकादशी तिथि के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें।
इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: एकादशी का रखती हैं व्रत तो ध्यान में रखें ये बातें, धन धान्य से भर जाएगा घर
- पापमोचनी एकादशी के दिन दोपहर में न सोएं।
- इस दिन ब्राह्मणों को बिना भोजन कराएं, घर न लौटाएं।
पापमोचनी एकादशी के दिन करें मंत्र जाप (Chant Mantras on Papmochani ekadashi 2024)
पापमोचनी एकादशी के दिन इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- ऊँ श्री प्रकटाय नम:
- ऊँ श्री वामनाय नम:
- ऊँ श्री लक्ष्मीकान्ताजाय नम:
- ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:
- ऊँ श्री सुलोचनाय नम:
- ऊँ श्री आनन्दाय नम:
- ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:
- ऊँ श्री लोकनाथाय नम:
- ऊँ श्री धनंजाय नम:
पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi.com
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों