Brahma Muhurat Upay: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, होगा धन लाभ

Brahm Muhurat Mein Kare Ye Kaam: ब्रह्म मुहूर्त का सनातन परंपरा में बहुत महत्व माना गया है।
ब्रह्म मुहूर्त को अक्षय मुहूर्त भी कहा जाता है। इस मुहूर्त में किया गया कोई भी काम अवश्य सफल होता है।
मान्यता है कि कोई भी शुभ मुहूर्त न होने पर किसी भी काम को ब्रह्म मुहूर्त में बिना बाधा किया जा सकता है।
ब्रह्म मुहूर्त का समय सबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है। इस समय को पुण्यकर माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में कौन से काम करने से धन लाभ होता है।
ब्रह्म मुहूर्त का महत्व (Significance of Brahma Muhurta)

- ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) घर में वास करती हैं। घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। तंगी नष्ट हो जाती है।
- ब्रह्म मुहूर्त में उठने वालों का भाग्य सुनहरा होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले को सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें: चीनी के इन उपायों से कुंडली में स्थित दोषों से मिल सकती है मुक्ति
ब्रह्म मुहूर्त के उपाय (Remedies of Brahma Muhurta)

- ब्रह्म मुहूर्त में मंत्र का जाप करने से इच्छा पूर्ति होती है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद आसन पर बैठ जाएं।
- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु॥
- इस मंत्र का आंख बंद करके जाप करें। इसके बाद जल हाथ में लेकर मनोकामना मांगें और जल छोड़ दें।
- ब्रह्म मुहूर्त में जाप करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और कार्य में आ रही बाधा भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें: इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व
- ब्रह्म मुहूर्त में 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्' का जाप करें।
- इस मंत्र का जाप करते हुए अपनी हथेलियों को देखें। इस मंत्र के जाप से धन लाभ (धन लाभ के उपाय) के योग बनने लगते हैं।
- मान्यता है कि इन दोनों मंत्रों के जाप से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और वैभवता का आगमन होता है।
- ब्रह्म मुहूर्त में इन मंत्रों के जाप से सफलता मिलती है और हर संघर्ष में विजय प्राप्त होने लगती है।
अगर आप भी धन लाभ पाना चाहते हैं या मां लक्ष्मी का वास घर में चाहते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त में इन कामों कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।